*अफगानिस्तान ने बंगलादेश को 92 रनों से हराया*

शारजाह ।(सियासत दर्पण न्यूज़) मोहम्मद नबी (84), कप्तान हशमतउल्लाह शहीदी (52) की अर्धशतकीय पारियों के बाद ए एम गजनफर (छह विकेट) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत अफगानिस्तान ने पहले एकदिवसीय मुकाबले में बंगलादेश को 92 रनों से हरा दिया है। मैच में छह विकेट लेने वाले ए एम गजनफर को प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। अफगानिस्तान के 235 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बंगलादेश की शुरुआत खराब रही उसने चौथे ही ओवर में तंजिद हसन (तीन) का विकेट गवां दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान नजमुल शान्तो ने सौम्य सरकार के साथ पारी को संभाला। 12वें ओवर मेें अजमतउल्लाह ओमरजई ने सौम्य सरकार (33) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। 26वें ओवर में मोहम्मद नबी ने नजमुल शान्तो (47) को आउट कर बंगलादेश को बड़ा झटका दिया। मेहदी हसन मिराज (28) रन बनाकर पवेलियन लौट गये। इसके बाद बंगलादेश का कोई भी बल्लेबाज गजनफर और राशिद खान के आगे नहीं टिक सका और पूरी टीम 34.3 ओवर में 143 के स्कोर पर पर सिमट गई। इसके साथ बंगलादेश को अफगानिस्तान के हाथों 92 रनों से हार झेलनी पड़ी। अफगानिस्तान के लिए ए एम गजनफर ने 6.3 ओवर में 26 रन देकर छह विकेट लिये। राशिद खान को दो विकेट मिले। मोहम्मद नबी और ए ओमरजई ने एक-एक बल्लेबाज के आउट किया। इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान ने मोहम्मद नबी (84), हशमतउल्लाह शहीदी (52) की शानदार अर्धशतकीय पारियों के दम पर 49.4 ओवर में 235 रन का स्कोर खड़ा किया था। सेदिकुल्लाह अटल (22), गुलबदीन नईब (22), राशिद खान (10) रन बनाकर आउट हुये। नांगेलिया खरोटे ने (नाबाद 27) रनों की पारी खेली। अफगानिस्तान के पांच बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। बंगलादेश की ओर से तसकीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान ने चार-चार विकेट लिये। शोरिफुल इस्लाम ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

  • Related Posts

    *मैदान पर आंसुओं में डूबे Vaibhav Suryavanshi, KKR खिलाड़ी ने किया सांत्वना*

    नई दिल्ली :(सियासत दर्पण न्यूज़) राजस्थान रॉयल्स (RR) के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (IPL Viral Video) हो रहा है।…

    *छत्तीसगढ़ महिला टीम का गौरव: केरल को हराकर खिताब पर कब्जा*

    भिलाई। (सियासत दर्पण न्यूज़) कोलकाता में सीसीएफसी क्लब एवं सायकल पोलो एसोसिएशन ऑफ बंगाल द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित सीसीएफसी ऑल इंडिया इनविटेशन कप में छत्तीसगढ़ की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,राज्य हज निरिक्षक हज यात्रियों को हर संभव सुविधाए मुहैया कराये- मिर्ज़ा एजाज बेग*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 3 views
    *रायपुर,,राज्य हज निरिक्षक हज यात्रियों को हर संभव सुविधाए मुहैया कराये- मिर्ज़ा एजाज बेग*

    *शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 3 views
    *शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी*

    *ऑनलाइन प्लेटफार्म से सट्‌टा खिलाने वाले 3 गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 4 views
    *ऑनलाइन प्लेटफार्म से सट्‌टा खिलाने वाले 3 गिरफ्तार*

    *हवाला घोटाले में 35 लाख का ठग अभी तक गिरफ्त में नहीं*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 5 views
    *हवाला घोटाले में 35 लाख का ठग अभी तक गिरफ्त में नहीं*

    *ग्रिल में फंसी अधेड़ की लाश मिलने से सनसनी*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 3 views
    *ग्रिल में फंसी अधेड़ की लाश मिलने से सनसनी*

    *बाबू खेमानी से कारोबारियों ने ली ID, सुरक्षा पर सवाल*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 4 views
    *बाबू खेमानी से कारोबारियों ने ली ID, सुरक्षा पर सवाल*

    You cannot copy content of this page