Home / chhattisgarh / *दूसरी के चक्कर में पत्नी से मारपीट, पति समेत ससुराल वालों पर जुर्म दर्ज*

*दूसरी के चक्कर में पत्नी से मारपीट, पति समेत ससुराल वालों पर जुर्म दर्ज*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) गणेश नगर में रहने वाली विवाहिता ने प्रताड़ना की शिकायत की है। उसके पति का दूसरी युवती से संबंध है। इसके कारण आए दिन मारपीट करता है। उसकी सास और ससुर भी कम दहेज लाने की बात कहते हुए प्रताड़ित करते हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच लिया है। सिरगिट्टी के गणेश नगर में रहने वाली महिला का विवाह करहीपारा में रहने वाले जागेश्वर पाटले से हुआ था। शादी के बाद उसका पति अपनी ड्यूटी पर भैरमगढ़ चला गया। कुछ दिन बाद वह पत्नी को भी अपने साथ लेकर गया। वहां पर छोटी-छोटी बातों को लेकर मारपीट करता था। इसी बीच महिला ने एक बेटी को जन्म दिया। महिला ने बताया कि बेटी के जन्म से उसके ससुराल वाले खुश नहीं थे। उन्होंने बेटी का जन्मोत्सव कार्यक्रम भी नहीं कराया। इसके करीब दो साल बाद महिला ने एक बेटे को जन्म दिया। तब उसके परिवार वालों ने कार्यक्रम आयोजित किया। कुछ दिन बाद उसे मायके भेजकर पति अपनी ड्यूटी पर चला गया। बाद में पति का तबादला बीजापुर जिले के आवापल्ली में हो गया। महिला अपनी एक भतीजी और बच्चों को लेकर पति के पास बीजापुर चली गई। इस दौरान उसका पति परीक्षा दिलाने के बहाने बीजापुर चला जाता था। कुछ दिन बाद महिला अपनी ननद की शादी में शामिल होने के लिए कोनी आई।शादी के बाद पति उसे पढ़ाई के बहाने मायके भेजकर ड्यूटी पर चला गया। महिला पता चला कि पति का किसी दूसरी महिला से प्रेम संबंध है। विवाहिता की शिकायत पर महिला थाने में जुर्म दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page