*बलौदाबाजार में बीएड महाविद्यालय, ट्रांसपोर्ट नगर की होगी स्थापना: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*

मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों के भूमि पूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में की घोषणा

मुख्यमंत्री ने 60 करोड़ 20 लाख रूपए की लागत के अनेक विकास कार्यों का किया भूमि पूजन-लोकार्पण

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बलौदाबाजार के दशहरा मैदान में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण करते हुए बलौदाबाजार में बीएड महाविद्यालय प्रारंभ करने और ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की घोषणा की। उन्होंने कार्यक्रम में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के लिए 60 करोड़ 20 लाख रूपए की लागत के अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इन कार्यों में से 32 करोड़ 32 लाख रूपए की लागत के 16 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 27 करोड़ 88 लाख रूपए की लागत के 32 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े और विधायक गुरू श्री खुशवंत साहेब भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत मकानों में से 2100 हितग्राहियों को आवास के स्वीकृति पत्र एवं 51 हितग्राहियों को घर की चाबी सौंपी। उन्होंने जिले में संचालित ’’हम होंगे कामयाब अभियान’’ के अंतर्गत 51 युवाओं को सम्मान पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में किसानों ने 3100 रूपए प्रति क्विंटल तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी के लिए मुख्यमंत्री श्री साय को धान से भरे टुकनी एवं पर्रा भेंट कर उनके प्रति आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बलौदाबाजार संतांे, गुरुओं और वीरों  की धरा है। अनेक पंथ और आस्था को मानने वाले लोग यहां सौहार्दपूर्वक रहते हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इस जिले क़ा निर्माण किया तब से यह जिला विकास के पथ पर अग्रसर है। राज्य सरकार पिछले 10 महीने में लगातार प्रदेश एवं प्रदेश के लोगों के हित में मोदी जी की गारंटी पूरी कर रही है। उद्योेगों को बढ़ावा देने के लिए नई औद्योगिक नीति बनाई गई है। विभिन्न स्वीकृतियों की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी की गारंटी के तहत हमने 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी है जिसमें से 8 लाख 42 हजार आवासों की स्वीकृति केंद्र सरकार से भी मिल गई है। महतारी वंदन योजना से हर माह महिलाओं के खाते में एक  हजार रुपये अंतरित हो रहा है। प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रुपये में खरीद रहे हैं। इस वर्ष 14 नवम्बर से धान खरीदी प्रारंभ होगी। इसके लिए आवश्यक तैयारी की जा रही है ताकि किसानों को धान बेचने में कोई दिक्कत न हो।

राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा कि अपने निर्माण के बाद से ही बलौदाबाजार-भाटापारा जिला विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के मार्ग पर चलते हुए अंतिम छोर के व्यक्ति तक योजनाओं क़ा लाभ पहुंचा रहे हैं। क़ृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली, पानी तथा लोक संस्कृति के संरक्षण की दिशा में डबल इंजन की सरकार द्रुत गति से काम कर रही है। कार्यक्रम को पूर्व संसदीय सचिव डॉ सनम जांगड़े ने भी सम्बोधित किया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ महिला आयोग की सदस्य श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुमन योगेश वर्मा, पूर्व विधायक श्रीमती लक्ष्मी बघेल, भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष श्री विजय केशरवानी, कलेक्टर श्री दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल साहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    *बिलासपुर में मिसल रिकॉर्ड में हेराफेरी कर वारिसों ने किया करोड़ों की जमीन हड़पने का खेल*

    बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) लिंगियाडीह क्षेत्र में पूर्वजों की 1.80 एकड़ बेशकीमती भूमि को फर्जी दस्तावेजों के सहारे हड़पने के लिए पिता-पुत्रों ने साजिश रची और एक ही जमीन का…

    *किसान बेटे का CRPF में हुआ चयन, कुलदीप यादव युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत*

    लोरमी,मुंगेली,सियासत दर्पण न्यूज़। गैलूगांव के एक किसान के बेटे का केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में चयन हुआ है। इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,शाही रोजा इफ्तार मे उमड़े हजारों रोजेदार सबसे लंबा दस्तरखान बिछा,सर्वसमाज के प्रमुखों की उपस्थिति मै रोजेदार ने किया इफ्तार*

    • By SIYASAT
    • March 14, 2026
    • 2 views
    *रायपुर,शाही रोजा इफ्तार मे उमड़े हजारों रोजेदार सबसे लंबा दस्तरखान बिछा,सर्वसमाज के प्रमुखों की उपस्थिति मै रोजेदार ने किया इफ्तार*

    *कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • March 14, 2026
    • 2 views
    *कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार*

    *रायपुर में सुरक्षा अफसर को अंडरवर्ल्ड डॉन की धमकी*

    • By SIYASAT
    • March 14, 2026
    • 2 views
    *रायपुर में सुरक्षा अफसर को अंडरवर्ल्ड डॉन की धमकी*

    *रायपुर में संपत्तिकर न देने वालों पर निगम ने कसी कमर*

    • By SIYASAT
    • March 14, 2026
    • 2 views
    *रायपुर में संपत्तिकर न देने वालों पर निगम ने कसी कमर*

    *कथावाचक ने धमकी दी: विधानसभा के बाहर आत्मदाह करने की चेतावनी*

    • By SIYASAT
    • March 14, 2026
    • 2 views
    *कथावाचक ने धमकी दी: विधानसभा के बाहर आत्मदाह करने की चेतावनी*

    *सिलेंडर की कमी से रेस्टोरेंट्स में बढ़ा 10% सर्विस चार्ज*

    • By SIYASAT
    • March 14, 2026
    • 2 views
    *सिलेंडर की कमी से रेस्टोरेंट्स में बढ़ा 10% सर्विस चार्ज*

    You cannot copy content of this page