*मोहन कैबिनेट ने दी मंजूरी, जून व 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को मिलेगा एक वेतनवृद्धि का लाभ*

भोपाल। (सियासत दर्पण न्यूज़) प्रदेश में 30 जून और 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को एक वेतनवृद्धि का लाभ दिया जाएगा। इसके आधार पर ही उनकी पेंशन का निर्धारण भी होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। गौरतलब है कि अभी तक 30 जून और 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को जुलाई और जनवरी में मिलने वाले वार्षिक वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलता था। हाईकोर्ट ने कुछ प्रकरणों में कर्मचारियों के पक्ष में निर्णय दिया तो वित्त विभाग ने यह आदेश जारी कर दिया कि जिन मामलों में कोर्ट का निर्णय होगा, उन्हें ही लाभ दिया जाएगा। इसे अव्यवहारिक माना गया। मुख्य सचिव अनुराग जैन के समक्ष जब यह विषय आया तो उन्होंने एक जैसी व्यवस्था बनाने की बात कही, जिस पर वित्त विभाग ने यह प्रस्ताव तैयार किया कि जो कर्मचारियों 30 जून या 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होंगे, उन्हें भी वार्षिक वेतनवृद्धि का लाभ दिया जाएगा और उसके हिसाब से पेंशन का निर्धारण होगा।

  • Related Posts

    *सीएम योगी का बड़ा फैसला, यूपी में चाइनीज मांझे से मौत मानी जाएगी हत्या*

    लखनऊ । (सियासत दर्पण न्यूज़) उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझे से हो रही लगातार दुर्घटनाओं और मौतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा और सख्त फैसला…

    *युवक कुत्ते की तरह भौंक रहा है और लोगों को काटने के लिए भी दौड़ रहा है,,देखे वीडियो,सियासत दर्पण न्यूज़ की खास खबर*

    सियासत दर्पण न्यूज़ की खास खबर सियासत दर्पण न्यूज़,,गुजरात के बनासकांठा में एक अजीब मामला सामने आया है. यहां कुत्ता काटने के बाद रेबीज का इंजेक्शन नहीं लगवाने के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता की मिसाल बने डॉ. मनीष जैन,गणेश तिवारी की रिपोर्ट*

    • By SIYASAT
    • March 17, 2026
    • 2 views
    *रायपुर,,सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता की मिसाल बने डॉ. मनीष जैन,गणेश तिवारी की रिपोर्ट*

    *रायपुर,दांतों एवं ओरल हेल्थ के प्रति असंवेदनशीलता बरतना गंभीर बीमारियों को न्योता देने सम्मान:डॉ.नवाज*

    • By SIYASAT
    • March 17, 2026
    • 3 views
    *रायपुर,दांतों एवं ओरल हेल्थ के प्रति असंवेदनशीलता बरतना गंभीर बीमारियों को न्योता देने सम्मान:डॉ.नवाज*

    *अबूझमाड़ की बेटी वनिता नेताम ने ‘आदि पर्व 2026’ में रचा इतिहास : वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम*

    • By SIYASAT
    • March 17, 2026
    • 1 views
    *अबूझमाड़ की बेटी वनिता नेताम ने ‘आदि पर्व 2026’ में रचा इतिहास : वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम*

    *भाठागांव–दतेरंगा रोड निर्माण ठेकेदार को प्रशासन ने जारी किया नोटिस*

    • By SIYASAT
    • March 17, 2026
    • 1 views
    *भाठागांव–दतेरंगा रोड निर्माण ठेकेदार को प्रशासन ने जारी किया नोटिस*

    *हरियाणा से 1.28 करोड़ की ठगी का आरोपी गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • March 17, 2026
    • 1 views
    *हरियाणा से 1.28 करोड़ की ठगी का आरोपी गिरफ्तार*

    *करेंसी एक्सचेंज का झांसा देकर कारोबारी से 19.47 लाख की ठगी*

    • By SIYASAT
    • March 17, 2026
    • 1 views
    *करेंसी एक्सचेंज का झांसा देकर कारोबारी से 19.47 लाख की ठगी*

    You cannot copy content of this page