*कोंडागांव की आदिवासी युवती के साथ मुंबई में दरिंदगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

कोंडागांव।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्‍तीसगढ़ की कोंडागांव पुलिस ने मुंबई के धारावी क्षेत्र में आदिवासी युवती का अपहरण कर डेढ़ साल तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और पाइवेट पार्ट जलाने के आरोपी युवक फिरोज को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर उसे पकड़ा। पहले आरोपी का लोकेशन दिल्ली में दिखा, लेकिन बाद में उसकी सटीक लोकेशन सुल्तानपुर में पाई गई। सोमवार देर शाम पुलिस फिरोज को लेकर कोंडागांव पहुंची और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। एसपी वाय अक्षय कुमार ने बताया कि आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश करेगी। माकड़ी थाना क्षेत्र की पीड़ित युवती ने बताया कि 2022-23 में उसे एक अज्ञात नंबर से फोन कॉल आया था। इसके बाद आरोपी फिरोज बार-बार अलग-अलग नंबरों से उसे फोन करता रहा। एक दिन फिरोज कोंडागांव के अस्पताल पहुंचा और कांच की बोतल फोड़कर उसकी गर्दन पर रख दी, जिससे युवती डर गई। इसके बाद उसने युवती का अपहरण कर उसे मुंबई ले गया। मुंबई पहुंचकर आरोपी ने युवती को धारावी की एक छोटी सी बस्ती में एक कमरे में कैद कर दिया, जहां खिड़की तक नहीं थी। आरोपी किसी कपड़ा फैक्ट्री में काम करता था। वह जब भी काम पर जाता, तो युवती के हाथ-पांव कपड़े से बांधकर छोड़ता। आरोपी ने रोजाना उससे दुष्कर्म किया और उसे किसी से मदद मांगने का मौका नहीं दिया। डेढ़ साल तक लगातार यातनाएं झेलने के बाद, युवती ने हिम्मत जुटाई और एक दिन फैक्ट्री के मालिक की मदद से वहां से भाग निकली। कोंडागांव लौटने के बाद पीड़िता ने पुलिस में अपनी आपबीती दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और उसे उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के खुलासे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

  • Related Posts

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    *रायपुर,,कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

    व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पी.ए.टी. एवं पी.पी.वी.टी. प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार: जशपुर में हर गांव तक पहुंच रही बेहतर इलाज की सुविधा*

    *स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार: जशपुर में हर गांव तक पहुंच रही बेहतर इलाज की सुविधा*

    *सुशासन तिहार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मेधावी छात्र गिरवर पटेल को किया सम्मानित*

    *सुशासन तिहार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मेधावी छात्र गिरवर पटेल को किया सम्मानित*

    *चोटिल खिलाड़ी ने RCB को कहा अलविदा, आईपीएल की उम्मीदें प्रभावित*

    *चोटिल खिलाड़ी ने RCB को कहा अलविदा, आईपीएल की उम्मीदें प्रभावित*

    *एक माह के नवजात का मुख्यमंत्री ने किया नामकरण, “रविशंकर” नाम से गूंजा गांव का आंगन*

    *एक माह के नवजात का मुख्यमंत्री ने किया नामकरण, “रविशंकर” नाम से गूंजा गांव का आंगन*

    *निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान : श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई*

    *निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान : श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई*

    *निर्माणाधीन पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को श्रमिकों ने दिया भोजन का न्यौता : साथ बैठकर खाया बोरे बासी और आमा चटनी*

    *निर्माणाधीन पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को श्रमिकों ने दिया भोजन का न्यौता : साथ बैठकर खाया बोरे बासी और आमा चटनी*

    You cannot copy content of this page