*मोदी ने इगास पर्व की बधाई दी*

नयी दिल्ली ।(सियासत दर्पण न्यूज़) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को उत्तराखंड के लोगों सहित सभी देशवासियों को इगास पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा ‘उत्तराखंड के मेरे परिवारजनों सहित सभी देशवासियों को इगास पर्व की बहुत-बहुत बधाई। दिल्ली में आज मुझे भी उत्तराखंड से लोकसभा सांसद अनिल बलूनी जी के यहां इस त्योहार में शामिल होने का सौभाग्य मिला। मेरी कामना है कि यह पर्व हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लाए।’ उन्होंने पोस्ट में कहा ‘हम विकास और विरासत को एक साथ लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुझे इस बात का संतोष है कि लगभग लुप्तप्राय हो चुका लोक संस्कृति से जुड़ा इगास पर्व, एक बार फिर से उत्तराखंड के मेरे परिवारजनों की आस्था का केंद्र बन रहा है।’ प्रधानमंत्री ने कहा ‘उत्तराखंड के मेरे भाई-बहनों ने इगास की परंपरा को जिस प्रकार जीवंत किया है, वो बहुत उत्साहित करने वाला है। देशभर में इस पावन पर्व को जिस बड़े पैमाने पर मनाया जा रहा है वो इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। मुझे विश्वास है कि देवभूमि की यह विरासत और फलेगी-फूलेगी।’

  • Related Posts

    *सीएम योगी का बड़ा फैसला, यूपी में चाइनीज मांझे से मौत मानी जाएगी हत्या*

    लखनऊ । (सियासत दर्पण न्यूज़) उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझे से हो रही लगातार दुर्घटनाओं और मौतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा और सख्त फैसला…

    *युवक कुत्ते की तरह भौंक रहा है और लोगों को काटने के लिए भी दौड़ रहा है,,देखे वीडियो,सियासत दर्पण न्यूज़ की खास खबर*

    सियासत दर्पण न्यूज़ की खास खबर सियासत दर्पण न्यूज़,,गुजरात के बनासकांठा में एक अजीब मामला सामने आया है. यहां कुत्ता काटने के बाद रेबीज का इंजेक्शन नहीं लगवाने के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता की मिसाल बने डॉ. मनीष जैन,गणेश तिवारी की रिपोर्ट*

    • By SIYASAT
    • March 17, 2026
    • 2 views
    *रायपुर,,सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता की मिसाल बने डॉ. मनीष जैन,गणेश तिवारी की रिपोर्ट*

    *रायपुर,दांतों एवं ओरल हेल्थ के प्रति असंवेदनशीलता बरतना गंभीर बीमारियों को न्योता देने सम्मान:डॉ.नवाज*

    • By SIYASAT
    • March 17, 2026
    • 3 views
    *रायपुर,दांतों एवं ओरल हेल्थ के प्रति असंवेदनशीलता बरतना गंभीर बीमारियों को न्योता देने सम्मान:डॉ.नवाज*

    *अबूझमाड़ की बेटी वनिता नेताम ने ‘आदि पर्व 2026’ में रचा इतिहास : वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम*

    • By SIYASAT
    • March 17, 2026
    • 1 views
    *अबूझमाड़ की बेटी वनिता नेताम ने ‘आदि पर्व 2026’ में रचा इतिहास : वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम*

    *भाठागांव–दतेरंगा रोड निर्माण ठेकेदार को प्रशासन ने जारी किया नोटिस*

    • By SIYASAT
    • March 17, 2026
    • 2 views
    *भाठागांव–दतेरंगा रोड निर्माण ठेकेदार को प्रशासन ने जारी किया नोटिस*

    *हरियाणा से 1.28 करोड़ की ठगी का आरोपी गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • March 17, 2026
    • 1 views
    *हरियाणा से 1.28 करोड़ की ठगी का आरोपी गिरफ्तार*

    *करेंसी एक्सचेंज का झांसा देकर कारोबारी से 19.47 लाख की ठगी*

    • By SIYASAT
    • March 17, 2026
    • 2 views
    *करेंसी एक्सचेंज का झांसा देकर कारोबारी से 19.47 लाख की ठगी*

    You cannot copy content of this page