*रायपुर,,23 नवंबर के बाद साय मंत्रिमंडल में विस्तार के संकेत,, मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल के आसार हैं।*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट का विस्तार उप चुनाव के परिणाम के बाद लगभग तय हो गया है। साय कैबिनेट में अभी दो मंत्री बनाए जाएंगे। विधायकों में से एक नए और एक पुराने चेहरे को मंत्री बनाने की रणनीति बनी है। 11 महीने में साय कैबिनेट के विस्तार नहीं होने की मुख्य वजह शीर्ष नेताओं में आपसी सहमति नहीं बन पाना माना जा रहा है। साय की कैबिनेट में नए मंत्री के दावेदार विधायकों में राजेश मूणत, अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर, भावना बोहरा और गजेंद्र यादव हैं। रायपुर-दक्षिण के विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के रायपुर सांसद बनने के बाद से साय कैबिनेट में दो मंत्री के पद खाली हैं। बृजमोहन के इस्तीफे के बाद से स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की जिम्मेदारी भी मुख्यमंत्री संभाल रहे हैं। ऐसे में अब मंत्रिमंडल के विस्तार के संकेत हैं। विभिन्न विभागाें की मानिटरिंग के लिए अलग से मंत्री होना जरूरी है। बतादें कि 23 नवंबर को रायपुर-दक्षिण विधानसभा उप चुनाव के परिणाम आएंगे। सूत्रों के अनुसार साय कैबिनेट में दो मंत्री शामिल होने के बाद मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल के आसार हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पास अभी सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, वाणिज्यिक कर (आबकारी), परिवहन एवं अन्य विभाग (जो किसी मंत्री को आबंटित नहीं हुआ हो)। बृजमोहन के इस्तीफे के बाद उन्हें आवंटित विभाग के भारसाधक मंत्री भी मुख्यमंत्री ही हैं।

  • Related Posts

    *दुर्गम कुमनार में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, अंतिम कैंप हुआ स्थापित*

    नारायणपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) नारायणपुर पुलिस ने दशकों से माओवादियों का ‘सेफजोन’ माने जाने वाले दुर्गम क्षेत्र कुमनार में नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप स्थापित कर एक ऐतिहासिक सफलता…

    *बिलासपुर में मिसल रिकॉर्ड में हेराफेरी कर वारिसों ने किया करोड़ों की जमीन हड़पने का खेल*

    बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) लिंगियाडीह क्षेत्र में पूर्वजों की 1.80 एकड़ बेशकीमती भूमि को फर्जी दस्तावेजों के सहारे हड़पने के लिए पिता-पुत्रों ने साजिश रची और एक ही जमीन का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शकुंतला देवी हत्याकांड की गुत्थी सुलझी *

    • By SIYASAT
    • March 23, 2026
    • 1 views
    *रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शकुंतला देवी हत्याकांड की गुत्थी सुलझी *

    *दुर्गम कुमनार में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, अंतिम कैंप हुआ स्थापित*

    • By SIYASAT
    • March 23, 2026
    • 1 views
    *दुर्गम कुमनार में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, अंतिम कैंप हुआ स्थापित*

    *छत्तीसगढ़ को मिलेगी डिजिटल पहचान, नवा रायपुर में AI डेटा सेंटर की तैयारी*

    • By SIYASAT
    • March 23, 2026
    • 1 views
    *छत्तीसगढ़ को मिलेगी डिजिटल पहचान, नवा रायपुर में AI डेटा सेंटर की तैयारी*

    *छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम खेती पर बवाल, सत्ता पक्ष घिरा*

    • By SIYASAT
    • March 23, 2026
    • 1 views
    *छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम खेती पर बवाल, सत्ता पक्ष घिरा*

    *थप्पड़ का बदला बना खौफनाक वारदात, फरसा से गला काटकर हत्या*

    • By SIYASAT
    • March 23, 2026
    • 3 views
    *थप्पड़ का बदला बना खौफनाक वारदात, फरसा से गला काटकर हत्या*

    *महिलाओं-बालिकाओं की गुमशुदगी बढ़ी, तीन साल में 36 हजार से ज्यादा केस*

    • By SIYASAT
    • March 23, 2026
    • 2 views
    *महिलाओं-बालिकाओं की गुमशुदगी बढ़ी, तीन साल में 36 हजार से ज्यादा केस*

    You cannot copy content of this page