*देवघर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हवाई जहाज में तकनीकी खराबी*

रांची ।(सियासत दर्पण न्यूज़) झारखंड के देवघर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हवाई जहाज में आज तकनीकी खराबी आ गई है। हवाई जहाज में तकनीकी खराबी के कारण प्रधानमंत्री श्री मोदी देवघर हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए उड़ान नहीं भर पा रहे हैं। श्री मोदी अभी भी देवघर हवाई अड्डे पर ही हैं और उन्हें दिल्ली पहुंचने में विलंब हो रहा है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के जमुई के खैरा प्रखंड के बल्लोपुर गांव में बिरसा मुंडा की 150 में जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में भाग लेकर दिल्ली लौटने के लिए देवघर हवाई अड्डा आए थे तभी विमान में तकनीकी खराबी की जानकारी मिली। इस बीच गोड्डा में चुनाव प्रचार के लिए आए राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर बीते एक घंटे से गोड्डा में रूका है। एटीसी की तरफ से उन्हें क्लीयरेंस नहीं मिल रहा है जिसके कारण कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बवाल मचाया दिया है। ज्ञातव्य है कि राहुल गांधी शुक्रवार को महगामा से कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडेय सिंह के लिए वोट मांगने आए थे।राहुल गांधी को इसके बाद बोकारो के बेरमो में चुनाव प्रचार के लिए जाना है।

  • Related Posts

    *नशे में धुत पुलिसकर्मियों और युवकों के बीच जमकर मारपीट*

    रीवा। रीवा जिले से कानून व्यवस्था और पुलिस की छवि को धूमिल करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के एक रेलवे ओवरब्रिज के नीचे उस समय भारी…

    *सीएम योगी का बड़ा फैसला, यूपी में चाइनीज मांझे से मौत मानी जाएगी हत्या*

    लखनऊ । (सियासत दर्पण न्यूज़) उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझे से हो रही लगातार दुर्घटनाओं और मौतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा और सख्त फैसला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,माहे शव्वाल 1447 हि का चाँद नज़र नहीं आया,ईद 21 मार्च को,मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन रायपुर*

    • By SIYASAT
    • March 19, 2026
    • 5 views
    *रायपुर,,माहे शव्वाल 1447 हि का चाँद नज़र नहीं आया,ईद 21 मार्च को,मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन रायपुर*

    *रायपुर,मरहूम मोहम्मद अख्तर साहब के पोते,,,मोहम्मद अक़दस उम्र 5 साल,, ने रखा पहला रोजा,,तमाम मुसलमानो के लिए किया दुआ-ऐ-खैर,देखे वीडियो,,सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर*

    • By SIYASAT
    • March 19, 2026
    • 7 views
    *रायपुर,मरहूम मोहम्मद अख्तर साहब के पोते,,,मोहम्मद अक़दस उम्र 5 साल,, ने रखा पहला रोजा,,तमाम मुसलमानो के लिए किया दुआ-ऐ-खैर,देखे वीडियो,,सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर*

    *रतनपुर में बस की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *रतनपुर में बस की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत*

    *रायपुर में ED का नया ठिकाना: पुराने मेयर बंगले में खुलेगा कार्यालय*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 4 views
    *रायपुर में ED का नया ठिकाना: पुराने मेयर बंगले में खुलेगा कार्यालय*

    *बीजापुर के बाद कोंटा में भी शर्मनाक मामला: आवासीय विद्यालय की नाबालिग छात्रा गर्भवती*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *बीजापुर के बाद कोंटा में भी शर्मनाक मामला: आवासीय विद्यालय की नाबालिग छात्रा गर्भवती*

    *रायपुर के शास्त्री मार्केट से होगी शुरुआत; अब 24 घंटे मिलेगा राशन*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 4 views
    *रायपुर के शास्त्री मार्केट से होगी शुरुआत; अब 24 घंटे मिलेगा राशन*

    You cannot copy content of this page