Home / chhattisgarh / *छत्‍तीसगढ़ में नक्‍सलियों के खिलाफ फिर बड़ा ऑपरेशन*

*छत्‍तीसगढ़ में नक्‍सलियों के खिलाफ फिर बड़ा ऑपरेशन*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

नारायणपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित उत्तर अबूझमाड़ के कांकेर और नारायणपुर जिले के जंगलों में सुरक्षाबलों ने नक्‍सलियों के खिलाफ एक बार फिर एक बड़ा ऑपरेशन शुरू किया है, जिसमें जवानों को बड़ी सफलता मिली है। यह ऑपरेशन के तहत मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने पांच नक्‍सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ स्‍थल से 5 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। इस मुठभेड़ में कई नक्सली घायल हुए हैं, और दो जवान भी घायल हुए हैं। मौके से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ अभी भी जारी है दोनों घायल जवानों को मुठभेड़ स्थल से सुरक्षित निकालने के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया। घायल दोनों जवानों को एयरलिफ्ट कर रायपुर अस्पताल लाया गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मुठभेड़ अभी जारी है, दोनों पक्षों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। इस ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। जानकारी के अनुसार उत्तर अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्‍सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर डीआरजी, एसटीएफ और बीएसएफ की संयुक्त पुलिस टीम ने शनिवार सुबह 8 बजे सर्चिंग अभियान शुरू किया। जैसे ही ऑपरेशन शुरू हुआ, नक्‍सलियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ शुरू हो गई।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page