Home / छत्तीसगढ़ / *महिला का चचेरे देवर के साथ अवैध संबंध, बेटे ने देख लिया तो मां ने मारा-पीटा और धमकाया*

*महिला का चचेरे देवर के साथ अवैध संबंध, बेटे ने देख लिया तो मां ने मारा-पीटा और धमकाया*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बिलासपुर: (सियासत दर्पण न्यूज़) सकरी क्षेत्र में रहने वाली महिला का चचेरे देवर के साथ अवैध संबंध था। महिला के बेटे ने उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इस पर महिला और उसके देवर ने बालक की पिटाई की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद भी देवर और भाभी की हरकतें नहीं थमीं। बेटे को लगातार धमकाते रहे। इसके बाद महिला के पति को भी अवैध संबंध की भनक लग गई। अब पति ने घटना की शिकायत सकरी थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। इस बीच, पति ने भी चचेरे भाई के साथ पत्नी के साथ आपत्तिजनक में देख लिया। पति ने विरोध किया तो भी महिला और चचेरे भाई ने गाली-गलौज की।महिला के पति ने अपने ससुर को बुलाकर घटना की पूरी जानकारी दी। ससुर को पूरी जानकारी देने के बाद महिला को मायके भेज दिया गया। महिला को मायके भेजे जाने के महीनों बाद तक बड़ा बेटा गुमसुम रहता था। पति और परिवार के अन्य लोगों ने पूछताछ की तो पता चला कि बेटे को अवैध संबंध के बारे में पहले से जानकारी थी। बालक ने पिता को बताया कि मां और चाचा आए दिन मिलकर गलत काम करते थे। बेटे ने बताया कि पहली बार जब उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा, तो मां और चाचा ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने के लिए कहा। इसके बाद वे आए दिन बालक की पिटाई करते थे। घटना से बालक अब भी सदमे में है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page