Home / छत्तीसगढ़ / *डॉक्टर ने सिम्स के गर्ल्स हॉस्टल में फांसी लगाकर की आत्महत्या*

*डॉक्टर ने सिम्स के गर्ल्स हॉस्टल में फांसी लगाकर की आत्महत्या*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बिलासपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) जशपुर में रहने वाली अनुप्रिया सिंह(26) डाक्टर थीं। उन्होंने सिम्स से ही अपनी डाक्टरी की पढ़ाई पिछले साल पूरी की थी। इसके बाद वह अंबिकापुर में रहकर डाक्टरी कर रही थीं। शनिवार को वे परिचित की शादी में शामिल होने के लिए शहर आई थीं। शादी में शामिल होने के बाद वे सिम्स गर्ल्स हास्टल में रहने वाली अपनी दोस्तों से मिलने के लिए हास्टल आ गईं। रात को वे हास्टल में ही थी। दोपहर करीब 12 बजे तक वे दोस्तों से बातें कर रही थीं। 12 बजे उनकी सहेलियां कमरे में छोड़कर बाहर निकल गईं। करीब 40 मिनट के बाद जब वे लौटी तो अनुप्रिया का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। इसकी जानकारी तत्काल सिम्स के अधिकारियों को दी गई। सिम्स के अधिकारियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। इस पर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने डाक्टर की सहेलियों से प्रारंभिक पूछताछ की है। इसमें घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। इधर डाक्टर के स्वजन को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। वे बिलासपुर के लिए निकल गए हैं। स्वजन के आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page