रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) राज्य शासन ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बरमकेला के अंतर्गत सांकरा मेगा उद्वहन सिंचाई परियोजना के निर्माण कार्यों हेतु 14 करोड़ 57 लाख रूपए स्वीकृत किए है। इस योजना के निर्माण कार्य हो जाने पर करीब 747 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ एवं रबी की फसलों के लिए सिंचाई सुविधा मिलेगी। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन द्वारा मुख्य अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन विभाग बिलासपुर को परियोजना के कार्यों को कराने के लिए प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
*दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*
51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…









