नयी दिल्ली । (सियासत दर्पण न्यूज़) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने श्री के संजय मूर्ति को गुरुवार को भारत के नियंत्रक महालेखा परीक्षक (कैग) पद की शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडपम में आयोजित किया गया। श्री मूर्ति ने राष्ट्रपति के समक्ष कैग पद की शपथ ली। समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी प्रस्तुत थे। श्री मूर्ति 1989 बैच के भारतीय प्रशासन सेवा के हिमातल काडर के अधिकारी हैं। वह श्री गिरीश चंद्र मुर्मु का स्थान ले रहे हैं, जो 20 नवंबर को कैग के पद से सेवानिवृत्त हुये।
*असम चुनाव में बड़ा उलटफेर: जोरहाट से कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई हारे, बीजेपी का जीत का सिलसिला*
नई दिल्ली । (सियासत दर्पण न्यूज़) असम विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। राज्य की सबसे हाई-प्रोफाइल मानी जाने वाली जोरहाट विधानसभा सीट…









