Home / National / *अलीगढ़ में बस और ट्रक में भिड़ंत,पांच मरे,15 घायल*

*अलीगढ़ में बस और ट्रक में भिड़ंत,पांच मरे,15 घायल*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

अलीगढ़ । (सियासत दर्पण न्यूज़) उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ जिले के टप्पल क्षेत्र में बस और ट्रक की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि 15 अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे के 56 नंबर प्वाइंट पर बीती देर रात यह हादसा उस समय हुआ जब दिल्ली से आजमगढ़ जा रही डबल डेकर बस ने एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बस में सवार पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि 15 अन्य घायल हो गये। मृतकों में एक मासूम समेत तीन लोगों की पहचान की गयी है। मृतकों में पारुल (25), उसका पांच माह का बेटा आरोह और प्रतापगढ़ के हसमुख सरोज शामिल है। घायलों में 11 माह की बच्ची, एक छोटी लड़की, पांच वर्ष का बच्चा, तीन महिलाएं और नौ पुरुषों को जेबर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस फैज़ाबाद के कृष्णा ट्रेवल्स की बताई जा रही है जबकि ट्रक में बीयल की केन का स्क्रैब लदा था। हादसे के कारण कुछ समय के लिये यातायात बाधित किया हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर बस और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को किनारे कर यातायात बहाल करा दिया है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page