*महतारी वंदन की राशि से दानसरा की महिलाएं बनवा रहीं श्रीराम मंदिर*

रायगढ़। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला मुख्यालय से चार किमी दूर स्थित ग्राम दानसरा की 70 से अधिक महिलाओं ने गांव में श्रीराम मंदिर के निर्माण का बीड़ा उठाया है। इसके लिए वे छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग कर रही हैं। मंदिर निर्माण व प्राण प्रतिष्ठा में 20 लाख रुपये का खर्च होने का अनुमान है। निर्माण कार्य में ओडिशा के कारीगर जुटे हुए हैं। वर्तमान में डोर लेंटर तक का कार्य पूरा हो चुका है। महिलाओं ने राम नवमीं तक मंदिर निर्माण का कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है
आस्था का संचार
सालों की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में भव्य मंदिर में भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। इससे लोग उत्साहित हैं। हिन्दू धर्मावलंबिया में आस्था का संचार हुआ है। ऐसे में ग्राम दनसरा की महिलाओं ने भी यहां भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण का बीड़ा उठाते हुए समिति का गठन किया है।
मतांतरण के विरोध में आवाज बुलंद
समूह की महिलाएं सनातन धर्म का प्रचार कर हिन्दू धर्म के प्रति लोगों में जागृति लाने का कार्य कर रही हैं। महिलाएं सनातन धर्म के खिलाफ दुष्प्रचार करने वालों व मतांतरण करने वालों के खिलाफ भी आवाज बुलंद कर रही हैं। उनका कहना है कि लोग प्रलोभन व भ्रम के कारण मतांतरित हो रहे हैं।
राजस्थान के मार्बल से बनेगी भगवान की प्रतिमा
महिलाओं ने बताया कि राजस्थान के मार्बल से श्रीराम की मूर्ति बनवाई जा रही है। सजावट के लिए कलाकृतियों का निर्माण भी राजस्थान के कारीगरों से कराया जा रहा है। सभी लोग अयोध्या जाकर प्रभु श्रीराम के दर्शन नहीं कर सकते। ऐसे में हमने सोचा है कि अपने गांव में ही श्रीराम मंदिर का निर्माण करें। इसके लिए महतारी वंदन की राशि एकत्र कर रहे हैं।
महतारी वंदन मोबाइल एप लॉन्‍च
छत्‍तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana) का लाभ ले रही महिलाओं के लिए काम की खबर है। प्रदेश की विष्‍णुदेव साय सरकार अब योजना के क्रियान्वयन को और बेहतर बनाने के लिए महतारी वंदन मोबाइल एप लॉन्‍च करने जा रही है।
इस एप की मदद से योजना की हितग्राही महिलाओं को हर महीने हुए भुगतान की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा योजना की हर जानकारी सहज उपलब्ध होगी। अलर्ट मिल सकेंगे। इस एप के और भी कई फायदे हैं।

  • Related Posts

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    *रायपुर,,कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

    व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पी.ए.टी. एवं पी.पी.वी.टी. प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,युनुस कुरैशी (पूर्व अध्यक्ष,मदरसा बोर्ड छ ग) जामा मस्जिद के मुतवल्ली चुनाव अधिकारी नियुक्त*

    *रायपुर,युनुस कुरैशी (पूर्व अध्यक्ष,मदरसा बोर्ड छ ग) जामा मस्जिद के मुतवल्ली चुनाव अधिकारी नियुक्त*

    *फर्जी हस्ताक्षर से 1.5 करोड़ का घोटाला, छत्तीसगढ़ में सनसनी*

    *फर्जी हस्ताक्षर से 1.5 करोड़ का घोटाला, छत्तीसगढ़ में सनसनी*

    *किताबों से जुड़े नए नियम पर लोगों का विरोध तेज़*

    *किताबों से जुड़े नए नियम पर लोगों का विरोध तेज़*

    *ऑनलाइन सट्टेबाजी पर रायपुर कमिश्नरेट की कार्रवाई*

    *ऑनलाइन सट्टेबाजी पर रायपुर कमिश्नरेट की कार्रवाई*

    *रायपुर,,रेत के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 6 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जब्त*

    *रायपुर,,रेत के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 6 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जब्त*

    *रायपुर,,स्वच्छता सर्वेक्षण का बुरा हाल ऐसा* *स्वच्छता दीदियों के वेतन के लिए नहीं मिला पैसा,,नेता प्रतिपक्ष*

    *रायपुर,,स्वच्छता सर्वेक्षण का बुरा हाल ऐसा* *स्वच्छता दीदियों के वेतन के लिए नहीं मिला पैसा,,नेता प्रतिपक्ष*

    You cannot copy content of this page