*’अमृतकाल: छत्तीसगढ़ विजन / 2047’ : सड्डू आईटीआई में संविधान दिवस पर प्रस्तावना का हुआ वाचन*

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रायपुर में संविधान दिवस के अवसर पर ’’अमृतकाल: छत्तीसगढ़ विजन / 2047’’ के अंतर्गत कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में श्री संजय तिवारी ने संविधान के महत्व, अधिकारों एवं कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। श्री तिवारी ने अपने सम्बोधन में यह कहा कि संविधान हम सभी भारतीयों के लिए एक पवित्र ग्रंथ के रूप में कार्य करता है। उन्होंने संविधान के उद्देश्यों और लोकतंत्र की मजबूती में संविधान के योगदान पर विस्तार से चर्चा की। संस्था के प्राचार्य श्री नरेंद्र उपाध्याय ने संविधान को एक जीवित दस्तावेज़ कहा जो समय-समय पर समाज की जरूरतों और चुनौतियों के अनुसार संशोधित होते रहता है। उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान के अधिकारों और कर्तव्यों के महत्व को समझने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में संस्था के छात्रों और प्रशिक्षण अधिकारियों ने भाग लेकर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया।

  • Related Posts

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    *रायपुर,,कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

    व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पी.ए.टी. एवं पी.पी.वी.टी. प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *फर्जी हस्ताक्षर से 1.5 करोड़ का घोटाला, छत्तीसगढ़ में सनसनी*

    *फर्जी हस्ताक्षर से 1.5 करोड़ का घोटाला, छत्तीसगढ़ में सनसनी*

    *किताबों से जुड़े नए नियम पर लोगों का विरोध तेज़*

    *किताबों से जुड़े नए नियम पर लोगों का विरोध तेज़*

    *ऑनलाइन सट्टेबाजी पर रायपुर कमिश्नरेट की कार्रवाई*

    *ऑनलाइन सट्टेबाजी पर रायपुर कमिश्नरेट की कार्रवाई*

    * रेत के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 6 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जब्त*

    * रेत के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 6 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जब्त*

    *रायपुर,,स्वच्छता सर्वेक्षण का बुरा हाल ऐसा* *स्वच्छता दीदियों के वेतन के लिए नहीं मिला पैसा,,नेता प्रतिपक्ष*

    *रायपुर,,स्वच्छता सर्वेक्षण का बुरा हाल ऐसा* *स्वच्छता दीदियों के वेतन के लिए नहीं मिला पैसा,,नेता प्रतिपक्ष*

    *गौरेला क्षेत्र में सागौन की अवैध कटाई पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई*

    *गौरेला क्षेत्र में सागौन की अवैध कटाई पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई*

    You cannot copy content of this page