Home / chhattisgarh / *अंबिकापुर में आज न्यूनतम तापमान रिकार्ड 7.2 डिग्री पहुंचा*

*अंबिकापुर में आज न्यूनतम तापमान रिकार्ड 7.2 डिग्री पहुंचा*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

अंबिकापुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) 36 वर्ष पूर्व नवंबर माह के दौरान अम्बिकापुर में रिकार्डतोड़ ठंड पड़ी थी, तब न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री तक गिर गया था। यह दिन 29 नवंबर 1988 था। ठीक 36 वर्ष के बाद अम्बि कापुर में नवंबर माह का सबसे कम 7.2 डिग्री तापमान 29 नवंबर को ही दर्ज किया गया। हालांकि माह को समाप्त होने में अभी एक दिन शेष है। लंबे समय बाद क्षेत्र में सरगुजिहा ठंड की दस्तक हुई है।  मौसम विभाग की माने तो दो-तीन दिसंबर के आसपास पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बना तूफान सरगुजिहा ठंड को प्रभावित करेगा। न्यूनतम तापमान में कुछ वृद्धि की संभावना है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले 12 दिनों से नगर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से लगातार नीचे बना हुआ है। यह भी अपने आप मे एक रिकॉर्ड स्थापित करता है। नवम्बर में न्यूनतम तापमान में लगातार 10 डिग्री से नीचे बने रहने का रिकार्ड सन 1970 में 16 दिनों का रहा है। इसके बाद 54 वर्षों के अंतराल में इस वर्ष सर्वाधिक पिछले 12 दिनों से नवम्बर में नगर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे बना हुआ है। उत्त्तरी छत्तीसगढ़ का पाट इलाका भी कड़ाके की ठंड की चपेट में है। मैनपाट, सामरी पाट सहित अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान पिछले तीन चार दिनों से पांच डिग्री के आसपास बना हुआ है। शुक्रवार को मैनपाट का तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया। इन इलाक़ों में ठिठुरन भरी ठंड पड़ने से जनजीवन बेहाल है। अंबिकापुर। 36 वर्ष पूर्व नवंबर माह के दौरान अम्बिकापुर में रिकार्डतोड़ ठंड पड़ी थी, तब न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री तक गिर गया था। यह दिन 29 नवंबर 1988 था। ठीक 36 वर्ष के बाद अम्बि कापुर में नवंबर माह का सबसे कम 7.2 डिग्री तापमान 29 नवंबर को ही दर्ज किया गया। हालांकि माह को समाप्त होने में अभी एक दिन शेष है। लंबे समय बाद क्षेत्र में सरगुजिहा ठंड की दस्तक हुई है।  मौसम विभाग की माने तो दो-तीन दिसंबर के आसपास पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बना तूफान सरगुजिहा ठंड को प्रभावित करेगा। न्यूनतम तापमान में कुछ वृद्धि की संभावना है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले 12 दिनों से नगर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से लगातार नीचे बना हुआ है। यह भी अपने आप मे एक रिकॉर्ड स्थापित करता है। नवम्बर में न्यूनतम तापमान में लगातार 10 डिग्री से नीचे बने रहने का रिकार्ड सन 1970 में 16 दिनों का रहा है। इसके बाद 54 वर्षों के अंतराल में इस वर्ष सर्वाधिक पिछले 12 दिनों से नवम्बर में नगर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे बना हुआ है। उत्त्तरी छत्तीसगढ़ का पाट इलाका भी कड़ाके की ठंड की चपेट में है। मैनपाट, सामरी पाट सहित अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान पिछले तीन चार दिनों से पांच डिग्री के आसपास बना हुआ है। शुक्रवार को मैनपाट का तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया। इन इलाक़ों में ठिठुरन भरी ठंड पड़ने से जनजीवन बेहाल है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page