*मुर्गी पालन व्यवसाय से आर्थिक समृद्ध बनने का मिला सुनहरा अवसर*

मोहला । (सियासत दर्पण न्यूज़) विकासखंड मोहला के ग्राम पंचायत उरवाही के श्री संजय के जीवन में अब समृद्धि ने दस्तक दी है। अब वह अपने जीवन को आर्थिक तन्हाई से दूर कर आर्थिक समृद्धि में जीवन व्यतीत करने लगा है। श्री संजय ने बताया कि वह मजदूरी के साथ खेती-किसानी का काम करता है। उन्होंने बताया कि उनके जीवन में हमेशा तंगहाली होता था। इसके चलते वह अपने परिवार की जरूरत को पूरा नहीं कर पता था। इस स्थिति में उन्होंने मुर्गी पालन का व्यवसाय करने का निश्चय लिया और ग्राम पंचायत से संपर्क किया। ग्राम पंचायत के द्वारा मनरेगा के तहत उसके घर की बाड़ी में मुर्गी शेड बनाया गया है। मुर्गी शेड में वह 500 देसी मुर्गी का पालन कर रहा है। उन्नत एवं देशी नस्ल की मुर्गी पालन से उसे काफी अच्छी आमदनी हो रही है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष उसे अभी तक 50 हजार की आर्थिक आमदानी हो चुकी है। मुर्गी बेचकर मिली राशि से वह अपने परिवार की जरूरत को पूरा कर रहा है। उन्होंने बताया कि मुर्गी पालन से अब उसके घर में उमंग भर आया है। उन्होंने योजना के लिए शासन के प्रति आभार जताया है।

  • Related Posts

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    *रायपुर,,कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

    व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पी.ए.टी. एवं पी.पी.वी.टी. प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *पारिस्थितिकी बहाली का छत्तीसगढ़ मॉडल – ‘बारनवापारा में काले हिरणों की वापसी’*

    *पारिस्थितिकी बहाली का छत्तीसगढ़ मॉडल – ‘बारनवापारा में काले हिरणों की वापसी’*

    *”वन विभाग प्रमुख वी.श्रीनिवास राव पर भ्रष्टाचार, केंद्र ने छत्तीसगढ़ सरकार से मांगी रिपोर्ट”*

    • By SIYASAT
    • April 30, 2026
    • 6 views
    *”वन विभाग प्रमुख वी.श्रीनिवास राव पर भ्रष्टाचार, केंद्र ने छत्तीसगढ़ सरकार से मांगी रिपोर्ट”*

    *”रिजल्ट से पहले ठगी का नया खेल: पास कराने के लिए मांग रहे लाखों”*

    • By SIYASAT
    • April 30, 2026
    • 5 views
    *”रिजल्ट से पहले ठगी का नया खेल: पास कराने के लिए मांग रहे लाखों”*

    *ठगी के आरोपितों को पकड़ने गई रायपुर पुलिस खुद गुवाहाटी में घिर गई*

    • By SIYASAT
    • April 30, 2026
    • 5 views
    *ठगी के आरोपितों को पकड़ने गई रायपुर पुलिस खुद गुवाहाटी में घिर गई*

    *भारतमाला मुआवजा घोटाला: रायपुर, भिलाई, बिलासपुर, कोरबा और अंबिकापुर में ईडी की कार्रवाई*

    • By SIYASAT
    • April 30, 2026
    • 6 views
    *भारतमाला मुआवजा घोटाला: रायपुर, भिलाई, बिलासपुर, कोरबा और अंबिकापुर में ईडी की कार्रवाई*

    *रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कोलकाता-पुणे फ्लाइट का यात्री अस्पताल में भर्ती*

    • By SIYASAT
    • April 30, 2026
    • 4 views
    *रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कोलकाता-पुणे फ्लाइट का यात्री अस्पताल में भर्ती*

    You cannot copy content of this page