Home / chhattisgarh / *निगम ने शुरू की ऑनलाइन सर्विस, पोर्टल भुगतान प्रक्रिया पूरी तरह से है सुरक्षित, नागरिकों के लिए बड़ी सुविधा*

*निगम ने शुरू की ऑनलाइन सर्विस, पोर्टल भुगतान प्रक्रिया पूरी तरह से है सुरक्षित, नागरिकों के लिए बड़ी सुविधा*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बिलासपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) नगर निगम के सभी प्रकार के टैक्स चाहें प्रापर्टी टैक्स हो या पानी या फिर कमर्शियल सभी प्रकार के टैक्स शहर के नागरिक अब घर बैंठे आनलाइन जमा कर सकेंगे। निगम कमिश्नर अमित कुमार के निर्देश पर नगर निगम ने शहरवासियों को एक बड़ी सुविधा प्रदान करते हुए आनलाइन सर्विस की शुरुआत की है। इससे नागरिक अब किसी भी स्थान से निकाय के अपने सभी प्रकार के टैक्स आनलाइन जमा कर सकेंगे। इससे पहले निगम ने करदाताओं की वास्तविक संख्या और अन्य जानकारी के लिए सत्यापन का कार्य किया है। नगर निगम ने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की मदद से खुद का टैक्स पेमेंट पोर्टल तैयार किया है। इसके जरिए अब शहर के नागरिक अपने टैक्स का भुगतान कर सकते हैं। अभी तक नगर निगम से संबंधित टैक्स भुगतान के लिए नगर निगम कार्यालय जाना पड़ता था या आरआई से संपर्क करना पड़ता था। आनलाइन भुगतान के लिए नागरिक निगम द्वारा तैयार किए गए पोर्टल निगम बिलासपुर.काम/पीटीआइएस पर क्लिक कर अपने बकाया टैक्स का भुगतान कर सकते हैं। इसके लिए करदाता को पोर्टल में अपनी प्रापर्टी आइडी या नाम अथवा वार्ड नंबर की एंट्री करना होगा।इसके बाद प्रापर्टी और टैक्स की पूरी डिटेल आ जाएगी। इसे आनलाइन जमा करने के बाद उन्हें पावती मिलेगी। इसे वे प्रिंट करा सकेंगे या डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख सकेंगे। पोर्टल के ज़रिए पेमेंट प्रक्रिया पूरी तरह से सुरक्षित है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page