Home / छत्तीसगढ़ / *आंबेडकर की प्रतिमा के लोकार्पण पर गरमाई राजनीति*

*आंबेडकर की प्रतिमा के लोकार्पण पर गरमाई राजनीति*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

जांजगीर चांपा :(सियासत दर्पण न्यूज़) नगर पालिका जांजगीर नैला द्वारा निर्मित बाबा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के लोकार्पण को लेकर राजनीतिक गरमा गई है। एक और जहां नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा इसके लोकार्पण को लेकर निमंत्रण कार्ड छपवाकर वितरित कराया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं कुछ पार्षदों द्वारा इसके विरूद्ध लिखित शिकायत कलेक्टर से करते हुए प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को रद्द करने की मांग की गई है। जिस पर अंतत: सीएमओ ने कहा कि नगर पालिका परिषद जांजगीर नैला द्वारा कोई भी लोकार्पण एवं भूमिपूजन का कार्यक्रम नहीं रखा गया है। डा. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा अनावरण को लेकर नगर पालिका जांजगीर नैला के भाजपा पार्षदों ने कलेक्टर को कार्यक्रम को रद्द कर आने वाले समय में जिला प्रशासन के दिशा निर्देश में कार्यक्रम तय कर प्रतिमा अनावरण की मांग की है। उसके पहले नगर पालिका के अध्यक्ष भगवान दास गढ़वाल ने प्रतिमा अनावरण की पूरी तैयारी कर इसके लिए बकायदा निमंत्रण कार्ड छपवाकर वितरण भी कराया है।

जिसमें विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डा चरण दास महंत को कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बनाया गया है। इस पर नगर पालिका के अधिकारी सहित भाजपा पार्षदों का कहना है कि इस कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा मनमानी की जा रही है। नगर पालिका के अधिकारी की जानकारी के बिना इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जो नियम विरुद्ध है। लोगों की नजर इस बात पर है कि इन विवादों के बीच क्या नेता प्रतिपक्ष प्रतिमा का अनावरण करेंगे या सात दिसंबर को दोपहर दो बजे रखा गया कार्यक्रम नहीं होगा।

नगर पालिका के द्वारा 30 लाख रुपये की लागत से डा आंबेडकर की प्रतिमा लगाई गई है। जिसके अनावरण के पहले ही विवाद शुरू हो गया। भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने दो दिन दिन पहले जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर अध्यक्ष पर मनमानी करने का आरोप लगाते उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इनका आरोप है कि कार्यक्रम में किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है। सीएमओ प्रहलाद पांडेय का कहना है कि यह कार्यक्रम पूरी तरह जिला प्रशासन के जानकारी के बगैर हो रहा है, अगर किसी प्रकार का विवाद होता है तो उसकी जिम्मेदारी नगर पालिका अध्यक्ष की होगी। वहीं प्रशासन के द्वारा प्रतिमा स्थल में किसी प्रकार का टेंट लगाने या प्रतिमा अनावरण करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

नगर पालिका परिषद जांजगीर नैला और जिला प्रशासन जांजगीर के बिना अनुमति के अगर किसी व्यक्ति, संस्था के द्वारा किसी भी प्रकार का कोई कार्यक्रम उक्त स्थल पर अगर किया जाता है तो उक्त व्यक्ति संस्था का ही कानून व्यवस्था की संपूर्ण जवाबदारी होगी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page