Home / छत्तीसगढ़ / *महिला की लाश मिली सोफे पर और पास में बिखरे पड़े थे कपड़े और कटे हुए थे बाल*

*महिला की लाश मिली सोफे पर और पास में बिखरे पड़े थे कपड़े और कटे हुए थे बाल*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बिलासपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) सिविल लाइन क्षेत्र के तिलकनगर हनुमान मंदिर के पीछे एक मकान में महिला की लाश मिली है। शव तीन से चार दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। महिला के बाल कटे हुए थे और उसके सोफे के पास ही पड़े थे। मकान का दरवाजा भी खुला था। घर से बदबू आने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस जब कमरे में पहुंची, तो अंदर लाश थी। शनिवार की सुबह शव का पंचनामा और पीएम कराया जाएगा। पुलिस ने बताया कि सिविल लाइन क्षेत्र के तिलकनगर हनुमान मंदिर के पीछे रहने वाली जोली सुखनंदन अकेले रहती थीं। उनके स्वजन यदुनंदन नगर में रहते हैं। जोली के मकान से शुक्रवार की शाम तेज बदबू आने लगी। अनहोनी की आशंका पर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों के साथ जवान जब मकान में घुसे, तो अंदर कमरे में सोफे पर महिला की लाश पड़ी थी। उसके बाल कटे हुए सोफे के पास ही पड़े थे। शव के आसपास कपड़े बिखरे हुए थे। अंदर तेज बदबू फैली हुई थी। इससे आशंका है कि शव तीन से चार दिन पुरानी हो सकती है। घटना की सूचना जोली के स्वजन को दी गई है। देर शाम स्वजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने कमरा सील कर दिया है। शनिवार को स्वजन की मौजूदगी में पंचनामा और पीएम कराया जाएगा। साथ ही फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके से साक्ष्य एकत्रित करेगी। लोगों को आशंका है कि किसी ने महिला की हत्या की है। पीएम रिपोर्ट से महिला के मौत का कारण स्पष्ट होगा। आसपास के लोगों ने बताया कि जोली परित्याक्ता थीं। उनकी शादी करीब 15 साल पहले हुई थी। शादी के दो महीने बाद ही उनका तलाक हो गया था। इसके बाद से वे मायके में ही रह रही थीं। पुलिस की टीम जब कमरे में पहुंची, तो पूरा सामान अस्त-व्यस्त था। महिला का शव सोफे पर पड़ा था। आसपास कपड़े बिखरे हुए थे। इसके साथ ही सामान भी इधर-उधर था। आशंका है कि मौत से पहले जोली ने किसी से संघर्ष किया था। वहां पर और भी व्यक्ति था, जो महिला की मौत के बाद भाग निकला है। पुलिस की टीम स्वजन और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page