जगदलपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले बस्तर में नक्सलियों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। नक्सलियों ने तीन दिनों के भीतर चौथे ग्रामीण की हत्या की है। शनिवार को ग्रामीण महिला सुकरा यालम की हत्या की गई है। इस वर्ष सुरक्षा बल से सीधी लड़ाई में लगातार मात खाने के बाद नक्सली बड़ी लड़ाई लड़ने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में वो स्माल एक्शन टीम को सक्रिय कर ग्रामीणों को निशाना बनाकर उनकी हत्या कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का प्रयास कर रहे हैं।
*छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने अनिल टुटेजा की जमानत की सुनवाई में सशर्त मंजूरी दी*
बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने आईएएस अनिल टुटेजा की अग्रिम जमानत याचिका को स्वीकार करते हुए 50 हजार रुपये के निजी मुचलके व इतनी ही राशि की…









