Home / Sports / *कंगारुओं पर भूखे शेर की तरह टूट पड़ेंगे ऋषभ पंत… *

*कंगारुओं पर भूखे शेर की तरह टूट पड़ेंगे ऋषभ पंत… *

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

इंदौर ।(सियासत दर्पण न्यूज़) भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट 14 दिसंबर से ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर होने जा रहा है। टीम इंडिया ने पहले पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में धमाकेदार जीत दर्ज की थी, लेकिन एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट में 10 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर है। तीसरा टेस्ट दोनों टीमों के लिए अहम होने जा रहा है। भारतीय टीम को अपने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत से बहुत उम्मीद रहेगी। अब तक दो टेस्ट मैचों में पंत का बल्ला कुछ खास नहीं चला है। वे अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने में नाकाम रहे हैं। दो टेस्ट की चार पारियों में उन्होंने सिर्फ 87 रन बनाए हैं। एक्सीडेंट के बाद पंत ने टेस्ट क्रिकेट में वापसी की। अब देखा जा कहा है कि उनकी रनों की भूख और बढ़ गई है। पंत ने इस साल की शुरुआत में एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ मैच जिताऊ शतक बनाकर 21 महीनों के बाद सबसे लंबे प्रारूप में शानदार वापसी की।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page