*मैनपाट में बिछा पाला, तापमान तीन डिग्री पहुंचा…*

अंबिकापुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तरी छत्तीसगढ़ में पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश ने ठंड के तेवर तीखे कर दिए हैं। मौसम साफ होते ही सरगुजा संभाग में तापमान में भारी गिरावट के साथ कोहरे का प्रभाव देखा जा रहा है। बुधवार को मैनपाट में इस सीजन में पहली बार पाला जमा। यहां का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में 48 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में लगभग छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट के कारण कंपकंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। यहां का पारा सात डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। शीतलहर चलने से लोग बेहाल हैं। दिन में भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है। सरगुजा कलेक्टर ने जिले के सभी स्कूलों के संचालन समय में परिवर्तन किया है। इधर, मैनपाट के नर्मदापुर, कमलेश्वरपुर, बरिमा सहित आसपास के इलाके में बुधवार की सुबह पाला जमा रहा। मौसम विज्ञानी एएम भट्ट ने बताया कि पिछले दिनों सक्रिय विक्षोभ के कारण उत्तराखंड व हिमालय क्षेत्र में भारी बर्फबारी हुई। इससे शुष्क हवा का प्रवाह सीधे उत्तरी छत्तीसगढ़ के मौसम को प्रभावित कर रहा है। अगले 48 घंटों तक कड़ाके की ठंडी पड़ेगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान में एक दो डिसे की और गिरावट हो सकती है।

  • Related Posts

    *रतनपुर में बस की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत*

    बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) रतनपुर क्षेत्र के सांधीपारा के पास तेज रफ्तार बस की चपेट में आकर सातवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद अनियंत्रित बस…

    *बीजापुर के बाद कोंटा में भी शर्मनाक मामला: आवासीय विद्यालय की नाबालिग छात्रा गर्भवती*

    कोंटा। (सियासत दर्पण न्यूज़) बस्तर संभाग के आवासीय विद्यालयों में छात्राओं की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल लगातार गहराते जा रहे हैं। बीजापुर जिले के गंगालूर छात्रावास…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रतनपुर में बस की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 1 views
    *रतनपुर में बस की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत*

    *रायपुर में ED का नया ठिकाना: पुराने मेयर बंगले में खुलेगा कार्यालय*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *रायपुर में ED का नया ठिकाना: पुराने मेयर बंगले में खुलेगा कार्यालय*

    *बीजापुर के बाद कोंटा में भी शर्मनाक मामला: आवासीय विद्यालय की नाबालिग छात्रा गर्भवती*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *बीजापुर के बाद कोंटा में भी शर्मनाक मामला: आवासीय विद्यालय की नाबालिग छात्रा गर्भवती*

    *रायपुर के शास्त्री मार्केट से होगी शुरुआत; अब 24 घंटे मिलेगा राशन*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 3 views
    *रायपुर के शास्त्री मार्केट से होगी शुरुआत; अब 24 घंटे मिलेगा राशन*

    *माओवादी ‘डॉक्टर’ का सनसनीखेज खुलासा: 300 लड़ाकों की नसबंदी, खौफनाक सच सामने*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *माओवादी ‘डॉक्टर’ का सनसनीखेज खुलासा: 300 लड़ाकों की नसबंदी, खौफनाक सच सामने*

    *सरगुजा में बड़ा घोटाला: कॉन्स्टेबल पर 27 लाख की गड़बड़ी का आरोप, हाई कोर्ट ने दिए जांच के आदेश*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *सरगुजा में बड़ा घोटाला: कॉन्स्टेबल पर 27 लाख की गड़बड़ी का आरोप, हाई कोर्ट ने दिए जांच के आदेश*

    You cannot copy content of this page