Home / छत्तीसगढ़ / *सट्टा खेलने का ऐसा शौक…आरक्षक बन गया चोर*

*सट्टा खेलने का ऐसा शौक…आरक्षक बन गया चोर*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

दुखहरण सिंह ठाकुर सियासत दर्पण न्यूज़ से

*रायफल चोरी कर अपने ही साथी से मांग रहा 10 लाख फिरौती*
जुआ , सट्टा की लत किस कदर लोगो पर भारी पड़ रहा है  इसके लत से  खास से लेकर आम आदमी ,सफेदपोश से से करकर खाकी तक भी  संलिप्त होकर बड़े अपराध घटित करने से नहीं घबरा रहे ,इसका ताजा उदाहरण प्रदेश के कबीरधाम से सामने आया है यह एक CAF  का जवान सट्टा खेलकर लाखों रुपए हार जाता है  जिसे भरपाई करने के चक्कर में अपने ही विभाग का रायफल चोरी कर सलाखों के पीछे चला जाता है
आरोपी नरोत्तम रात्रे 17वीं बटालियन का ही आरक्षक है, जो वर्तमान में *चिकपाल कैंप, थाना कटेकल्याण, जिला दंतेवाड़ा* में पदस्थ है। उसका स्थायी निवास *ग्राम धाबाडीह, थाना लवन, जिला बलौदाबाजार* है।
आरोपी ऑनलाइन जुआ सट्टा खेलने का आदि था और उसके ऊपर लभग 4 लाख रूपये का कर्ज था आरोपी ने अपना कर्जा पटाने के लिए इस घटना की योजना बनाई। आरोपी ने चोरी की घटना से पहले 1 महीने का अवकाश लिया था। अवकाश के दौरान 15 दिन वह सरेखा कैंप में ही अपने निवास पर रुका, जहां उसने कैंप में रेकी करके रायफल चोरी की पूरी प्लानिंग की । इसके बाद वह अपने परिवार के साथ अपने गांव चला गया। घटना के दिन आरोपी अपने गांव से बाइक लेकर सरेखा कैंप पहुंचा।
3 नवंबर को आरोपी नरोत्तम रात्रे ने कैंप की बाउंड्री के बाहर बाइक खड़ी की और चोरी-छिपे कैंप के अंदर प्रवेश किया। आरोपी पूर्व में सरेखा कैंप में तैनात रह चुका था और वहां की व्यवस्थाओं से भली-भांति परिचित था इसलिए वह ऐसे जगह से कैंप के अंदर दाखिल हुआ कि कोई उसे देख न पाए। उसने गार्ड रूम में जाकर ड्यूटी पर तैनात जवानों के बीच ड्यूटी बदली के समय का लाभ उठाते हुए इंसास रायफल, मैगजीन और 20 राउंड कारतूस चुरा लिए। यह चोरी शाम 6:30 बजे से रात 10:00 बजे के बीच की गई। घटना के बारे में कैंप के जवानों को तब पता चला जब रात में जवानों ने गार्ड रूम में लौटकर अपने हथियारों की जांच की।  इस मामले में *थाना कवर्धा* में 4 नवंबर को अपराध क्रमांक-689/2024, धारा 331(2), 305(ड.) BNS 2023 IPC के तहत मामला दर्ज किया गया।
चोरी के तीन हफ्ते बाद, 6 दिसंबर और उसके पश्चात जिस जवान की राइफल चोरी हुई थे उसे आरोपी द्वारा अलग अलग नंबरों से मैसेज किया जा रहा था, जिसमें राइफल वापस करने के बदले पैसे की मांग की गई।  आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए फर्जी नाम से नया सिम और मोबाइल खरीदा और अलग-अलग समय पर मैसेज भेजे। उसने पीड़ित को बार-बार मैसेज भेजकर पैसे की मांग की और पैसे न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। आरोपी ने राइफल देने के एवज में 10 लाख रुपए की मांग की थी और रूपये बिलासपुर-जांजगीर चांपा रोड के एक सुनसान जगह में रखकर जाने के बाद राइफल मिल जाएगा ऐसा बताया। पुलिस ने आरोपी को फर्जी सिम उपलब्ध कराने वाले उसके साथी *सुकित केसरवानी (पिता- सुशील केसरवानी, उम्र-40 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर-11, गोधापारा, थाना शिवरीनारायण)* को भी गिरफ्तार कर लिया है। साथी ने पूछताछ में यह स्वीकार किया कि उसने आरोपी को फर्जी सिम उपलब्ध कराई थी।  इस आधार पर *थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक-752/2024, धारा 308(2) bns.2023* दर्ज किया गया।
3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page