Home / दुर्ग छत्तीसगढ़ / *दुर्ग,भाजपा का राहुल गांधी पर तीखा पलटवार,,गरीबों, शोषितो,पिछड़ा वर्ग के लोगो का अपमान करने राहुल निकाल रहे यात्रा*

*दुर्ग,भाजपा का राहुल गांधी पर तीखा पलटवार,,गरीबों, शोषितो,पिछड़ा वर्ग के लोगो का अपमान करने राहुल निकाल रहे यात्रा*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

पहले सारे मोदी चोर कहा, फिर मोदी पिछड़ा वर्ग में नही आते बोला, अब चाय बेचने वाले देश बेच रहे है कहकर पिछड़ा वर्ग और गरीबों का अपमान किया

दुर्ग,सियासत दर्पण न्यूज़,कांग्रेस सांसद राहुल गांधी जिस भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर चल रहे हैं, दरअसल वह नफरत फैलाने वाला एक काफिला है। अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने अनेक बार समाज को तोड़ने, जाति-पंथ और सामाजिक सौहार्द्र में विष घोलने एवं पिछड़ा, ग़रीब, वंचित, शोषित वर्गों को नीचा दिखाया है। उक्ताशय की बातें किसान नेता एवं केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने कहीं वार्ता के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र पाध्याय, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, शह मीडिया प्रभारी राकेश दुग्गड उपस्थित रहे |

प्रीतपाल बेलचंदन आगे बताया कि पिछड़ा वर्ग, विशेषकर तेली समाज के प्रति राहुल गांधी खुलेआम अपनी नफ़रत प्रदर्शित कर रहे हैं। राहुल गांधी ने सबसे पहले ‘सारे मोदी चोर’ कहकर तेली समाज का अपमान किया जिसके लिए उन्हें सजा भी हुई। फिर उन्होंने यह कहा कि मोदी समाज सामान्य वर्ग में आता है। तेली समाज को चोर कहने के बाद राहुल गांधी का यह बयान तेली समाज को पिछड़ा वर्ग से बाहर करने का षड्यंत्र है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को पिछड़ा वर्ग का मानने से इंकार करते हुए उन्हें सामान्य वर्ग का बताने के बाद अभी जो ताजा नफ़रती बयान राहुल गांधी ने दिया है, उसमें उन्होंने कहा है कि मोदी चाय बेचें, देश न बेचें। इससे पिछड़ा वर्ग, ख़ासकर तेली समाज के प्रति राहुल गांधी की घृणा का परिचय मिलता है।

श्री प्रितपाल बेलचंदन ने कहां की राहुल गांधी के बयानों के ये कुछ नमूने हैं, जिनसे यह एकदम स्पष्ट हो जाता है कि पिछड़ा वर्ग के प्रति राहुल गांधी के दिल-ओ-दिमाग़ में केवल, और केवल नफ़रत भरी पड़ी है और वे पिछड़ा वर्ग को सार्वजनिक रूप से अपमानित करने और विशेषकर तेली समाज को नीचा दिखाने का काम बार-बार करते हैं। दरअसल, राहुल गांधी यह बर्दाश्त ही नहीं कर पा रहे हैं कि देश में पिछड़ा वर्ग का एक योग्य नेता प्रधानमंत्री के पद को सुशोभित कर रहा है।

श्री प्रीतपाल बेलचंदन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को ‘चाय बेचें, देश नहीं’ की नसीहत देने के पीछे राहुल गांधी की यह विकृत राजनीतिक सोच भी सामने आ गई है कि वह देशभर में चाय बेचने वालों को देश बेचने वाला बता रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और तेली समाज के प्रति घृणा का परिचय देने वाले राहुल गांधी अब देश के ग़रीबी से जूझ रहे और मेहनत से स्वाभिमान से जीने का प्रयास कर रहे तमाम लोगों के प्रति भी अपनी नफ़रती सोच फैला रहे हैं, और उन्हें गाली देने का काम कर रहे हैं।
जो संघर्ष करके अपने बेहतर जीवन की ज़द्दोज़हद कर रहे हैं, उन ग़रीब शोषितों, वंचितों के प्रति राहुल गांधी घृणा का शर्मनाक प्रदर्शन कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के इस नफ़रत भरे राजनीतिक आचरण की निंदा करते हुए यह दो टूक कहना चाहती है क छत्तीसगढ़ समेत देशभर में निवासरत पिछड़ा वर्ग के नागरिक एवं देश के सभी चाय बेचने वाले स्वाभिमानी सम्माननीय जन राहुल गांधी व उनकी कांग्रेस को इस बात के लिए क़तई माफ़ नहीं करेंगे। पिछड़ा वर्ग, ख़ासकर तेली समाज को लेकर राहुल गांधी के बयानों से समूचा देश शर्मसार है।

सियासत दर्पण न्यूज़ से सैफिया क़ुरैशी की रिपोर्ट

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page