*छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में शीतलहर से गिर रहा तापमान*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीते दो वर्ष से भी कम पारा गिर गया है। रविवार को 12.1 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले 15 दिसंबर न्यूनतम तापमान में 12.8 डिग्री व दो दिसंबर को न्यूनतम तापमान में 12.2 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके अलावा सरगुजा में भी पांच साल का रिकॉर्ड टूट गया है। यहां 2019 में 3.8 डिग्री पारा दर्ज किया गया था। रविवार को पारा 3.7 डिग्री दर्ज किया गया है। प्रदेश के उत्तरी भाग में कुछ पैकेट में शीतलहर चल रही है। साथ ही साथ उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ पैकेट में शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है। सरगुजा संभाग के अनेक जिलों में पाले की स्थिति बनी हुई है। शीतलहर के असर से सरगुजा संभाग में तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। रविवार को सरगुजा जिले के मैनपाट में सबसे कम दो डिग्री तापमान दर्ज किया गया। क्षेत्र में तापमान के सामान्य से पांच डिग्री नीचे पहुंचने के कारण जमकर पाला पड़ा है। खेत-खलिहान, घास के मैदान, पेड़-पौधों पर पाले की सफेद परत बिछ गई। बलरामपुर जिले के सामरी पाट में पारा दो डिग्री तक पहुंच जाने से यहां भी ओस की बूंदें जम गईं। अगले तीन दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ के जिलों के न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री तथा दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों के न्यूनतम तापमान में चार से छह डिग्री की क्रमिक वृद्धि हो सकती है। 17 दिसंबर से प्रदेश में बादल छाए रहने तथा 18 दिसंबर से दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

  • Related Posts

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    *रायपुर,,कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

    व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पी.ए.टी. एवं पी.पी.वी.टी. प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *मुख्यमंत्री के निर्देश के तहत जिले के सुदूर व पहाड़ी कोरवा बसाहटों में 113 हैंडपंप व बोरवेल की होगी खुदाई*

    *मुख्यमंत्री के निर्देश के तहत जिले के सुदूर व पहाड़ी कोरवा बसाहटों में 113 हैंडपंप व बोरवेल की होगी खुदाई*

    *RCB के धुरंधर मुंबई से रायपुर पहुंचे, एक करोड़ की तैयारी और QR कोड से प्रवेश*

    *RCB के धुरंधर मुंबई से रायपुर पहुंचे, एक करोड़ की तैयारी और QR कोड से प्रवेश*

    *अध्यक्ष बनने की योजना में फँसा फुलबासन अपहरण मामला, सुरक्षा के इंतज़ाम किए गए*

    *अध्यक्ष बनने की योजना में फँसा फुलबासन अपहरण मामला, सुरक्षा के इंतज़ाम किए गए*

    *छात्र संघ चुनाव में गड़बड़ी पर NSUI का विरोध प्रदर्शन*

    *छात्र संघ चुनाव में गड़बड़ी पर NSUI का विरोध प्रदर्शन*

    *मंत्रालय में भर्ती का झांसा, युवक से 23 लाख रुपए ठगे*

    *मंत्रालय में भर्ती का झांसा, युवक से 23 लाख रुपए ठगे*

    *रायपुर में बम बनाने का सामान मिलने से सनसनी, पुलिस और बम स्क्वॉड ने घेरा इलाका*

    *रायपुर में बम बनाने का सामान मिलने से सनसनी, पुलिस और बम स्क्वॉड ने घेरा इलाका*

    You cannot copy content of this page