Home / chhattisgarh / *दिल्ली में बैठकर नाइजीरियन ने छत्तीसगढ़ की युवती से की ऑनलाइन ठगी*

*दिल्ली में बैठकर नाइजीरियन ने छत्तीसगढ़ की युवती से की ऑनलाइन ठगी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

राजनांदगांव। (सियासत दर्पण न्यूज़) शादी डॉट कॉम पर फेक प्रोफाइल बनाकर महिलाओं से ठगी करने वाले नाइजीरियन आरोपित को छत्तीसगढ़ पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी 40 साल का जानसन सेमुअल नाइजीरिया के एन-18 इजिग्बो का मूल निवासी है। वह नई दिल्ली में जी-81, संत नगर एक्सटेंशन शहपुरा, थाना तिलक नगर में रहता था। वहां रहते हुए वह महिलाओं को अपने झांसे में फंसाकर ऑनलाइन ठगी कर रहा था। ठगी का ऐसा ही एक मामला राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव की युवती से हुआ, जिसमें जानसन ने 15 लाख 72 हजार रुपये की ठगी की। युवती की शिकायत पर डोंगरगांव पुलिस और साइबर टीम लोकेशन ट्रेस कर दिल्ली पहुंची। वहां तिलक नगर थाना क्षेत्र से आरोपित की घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। एएसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि वीजा और पासपोर्ट की वैधता समाप्त होने के बाद भी आरोपित दिल्ली में अवैधानिक तरीके से रह रहा था। नाइजीरियन आरोपित जानसन दिल्ली में तिलक नगर चौखंडी संत नगर एक्सटेंशन में किराये का मकान लेकर रह रहा था। डोंरगगांव पुलिस और साइबर की टीम लोकेशन ट्रेस होने पर दिल्ली पहुंची और आरोपी को तिलक नगर क्षेत्र में ही घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपित ने एक महिला के सहयोग से ठगी करने की बात का खुलासा किया है। आरोपित भारतीय महिला सहयोगी के साथ मिलकर ठगी कर रहा था। सहयोगी महिला ही आरोपित को बैंक का खाता और फर्जी सिम उपलब्ध कराती थी। उसके पास से एक लैपटॉप, चार मोबाइल फोन और पासपोर्ट जब्त किए गए हैं।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page