Home / National / *कश्मीर घाटी में शीतलहर का प्रकोप जारी*

*कश्मीर घाटी में शीतलहर का प्रकोप जारी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

श्रीनगर। (सियासत दर्पण न्यूज़) जम्मू-कश्मीर के कश्मीर घाटी में शीतलहर का प्रकोप जारी है, हालांकि कई मौसम केंद्रों पर रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि घाटी में हाड कंपाने वाली शीतलहर का प्रकोप जारी रहने के आसार हैं। विभाग ने कहा कि आमतौर पर मौसम शुष्क रहेगा और 21-22 दिसंबर के दौरान कश्मीर घाटी के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी होने का अनुमान है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में सोमवार को लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान शून्य से नीचे 1.2 डिग्री सेल्सियस से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे है। पर्यटन स्थल पहलगाम में रविवार रात तापमान में और गिरावट दर्ज की गई और यह एक दिन पहले के शून्य से नीचे 4.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से नीचे 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम है। काजीगुंड में भी आज दूसरे दिन न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। दक्षिण कश्मीर के प्रसिद्ध पिकनिक स्थल कोकेरनाग में रात का तापमान गिरकर शून्य से नीचे 3.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि पिछली रात शून्य से नीचे 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम है। गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में भी न्यूनतम तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट आई है और यह शून्य से नीचे 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह शून्य से नीचे 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात शून्य से नीचे 3.7 डिग्री सेल्सियस कम था।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page