*कवर्धा,नरियल भेंट कर मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया गया,,,सियासत दर्पण न्यूज़ से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

कवर्धा,सियासत दर्पण न्यूज़,कवर्धा,शासकीय प्राथमिक शाला सिंगारपुर जंगल, संकुल-दैहानडीह में बसंत पंचमी, मातृ पितृ पूजन दिवस के शुभ अवसर पर मां सरस्वती के तैल्य चित्र पर पुजन अर्चना कर पुष्प अर्पण , छात्र छात्राओं के द्वारा सामूहिक सरस्वती वंदना हे शारदे मां, अज्ञानता से तार दे मां का गायन किया गया।
मेरी झोपडी के राम भजन, छोटे-छोटे कदम हमारे कविता का वाचन छात्र छात्राओं के द्वारा किया गया।
शाला के प्रधानपाठक रामाधीन साहू ने मातृ पितृ पूजन दिवस के अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि माता-पिता की प्रतिदिन पूजा करना चाहिए, माता पिता हमारे आदर्श है, उनके बाताए मार्ग पर चलना चाहिए । प्राथमिक शाला प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष रूपेश साहू ने कहा कि माघ महीना के शुक्ल पक्ष के पंचमी तिथि पर मां सरस्वती का जन्म हुआ था, मां सरस्वती ज्ञान,कला और स्वर की देवी है हम सबको प्रतिदिन पूजा करनी चाहिए।
बसंत पंचमी,मातृ पितृ पूजन दिवस के अवसर शिवलाल पटेल,शिवा पटेल,डिगलू पटेल, आशाराम पटेल, दयालु पटेल, प्यारेलाल पटेल, श्रीमति जगवंतइनइ पटेल, श्रीमति सती मानिकपुरी, श्रीमति पक्की छेदावी, श्रीमति अन्नु श्रीवास, श्रीमति कविता यादव, श्रीमति कंचकुवर पटेल , श्रीमति फगनी साहू,श्रीमति सुंती,श्रीमति कीर्तन पटेल,श्रीमति बिलासा बाई पटेल, श्रीमती कांति पटेल,श्रीमति गैंदी पटेल, श्रीमति धनशीर पटेल, श्रीमति रूखमणी बाई प्रधानपाठक रामाधीन साहू, शिक्षक संजय धुर्वे, चंद्रभान ठाकुर, छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page