Home / chhattisgarh / *छत्तीसगढ़ में नगर निगम वार्डों का आरक्षण आज… *

*छत्तीसगढ़ में नगर निगम वार्डों का आरक्षण आज… *

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) नगर निगम के वार्डों का गुरुवार को आरक्षण होने जा रहा है। शहीद स्मारक भवन में सुबह 11 बजे से आरक्षण की प्रक्रिया चलेगी। इस दौरान जनप्रतिनिधियों के साथ आम जनता भी मौके पर मौजूद रहेगी। इस बार आरक्षण का फायदा ओबीसी वर्ग को मिलने वाला है। पिछले चुनाव में जहां ओबीसी की 18 सीटें थी, वहीं इस बार 23 सीटें मिल सकती हैं। इसका कारण यह है कि आरक्षण 2011 की जनगणना के अनुसार किया जाएगा। इसके मुताबिक, नगर निगम क्षेत्र में अनुसूचित जाति वर्ग की जनसंख्या जहां 12.81 प्रतिशत है, वहीं अनुसूचित जनजाति वर्ग की जनसंख्या 4.29 प्रतिशत है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या 50 प्रतिशत कम होने की वजह से इसका फायदा ओबीसी वर्ग को मिलेगा। इनकी पांच सीटें बढ़ने की संभावना है। इसका खामियाजा अनारक्षित वर्ग को उठाना पड़ेगा। इस चुनाव में अनारक्षित वर्ग की 35 सीटें होने की संभावना है। वहीं, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की पिछले चुनाव की तहत नौ और तीन सीटें रहने वाली हैं।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page