Home / छत्तीसगढ़ / *दोस्तों ने चोरी करने बुलाकर कर दी हत्या*

*दोस्तों ने चोरी करने बुलाकर कर दी हत्या*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बिलासपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) कोटा पुलिस ने घोरामार में हुए हत्या के मामले को सुलझा लिया है। मामले में दो आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित ने पुलिस को बताया कि युवक उन्हें गांजा तस्करी में फंसाने की धमकियां देता था। इसके अलावा वह आए दिन दोनों से अभद्र व्यवहार करता था। इससे नाराज होकर उसकी हत्या कर दी। दोनों आरोपित को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।एएसपी अर्चना झा ने बताया कि एक दिसंबर को घोरामार में रहने वाले धीरज साहू(26) गायब होने की सूचना मिली थी। स्वजन की शिकायत पर पुलिस ने गुम इंसान कायम किया था। इसके बाद स्वजन और पुलिस उसकी तलाश कर रहे थे। सात दिसंबर की सुबह गांव के बांधा तालाब में उसकी लाश मिली। पुलिस ने जब शव निकलवाया तो उसके पेट में पत्थर बंधे थे। युवक के गले में चोट के निशान थे, उसकी पसलियां भी टूट गई थी। पीएम रिपोर्ट लेकर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पता चला कि आरोपित गांजा तस्करी करने वाले गिरोह से जुड़ा हुआ था। इसके आधार पर पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ाई। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस ने गांव में रहने वाले अनिल कुमार साहू(28) और जगन्नाथ उर्फ अंगद साहू(18) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपित ने बताया कि धीरज गांजा तस्करी करने वालों से जुड़ा था।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page