*कंजूसी से नाराज खलासी ने बस में लगाई आग*

बिलासपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  बेलगहना चौकी क्षेत्र केंदा बंजारी घाट में गढ्ढों के कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर यात्रियों को दूसरे वाहनों से गंतव्य तक रवाना किया। इधर देर रात बस में आग लग गई। सुबह बस मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस ने बस के खलासी को गिरफ्तार किया है। बेलगहना चौकी प्रभारी हेमंत सिंह ने बताया कि पेंड्रा से बिलासपुर के बीच चलने वाली दीप ट्रैवल्स की बस दो दिसंबर की रात यात्रियों को लेकर बिलासपुर आ रही थी। बस में करीब 25 यात्री थे। बस केंदा घाटी के बंजारी माता मंदिर के पास पहुंची थी, तभी सड़क पर गड्ढों के कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर पलट गई। हादसे के बाद सवारियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा।

  • Related Posts

    *बिलासपुर में मां-बेटी गोमांस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार*

    बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन के सामने पुलिस ने गुरुवार रात मां-बेटी को गोमांस के साथ पकड़ा है। दोनों ट्रॉली बैग में मांस छिपाकर अपने घर…

    *खारुन नदी में नहाते समय युवक की मौत*

    दुर्ग-भिलाई । (सियासत दर्पण न्यूज़) दुर्ग में खारुन नदी में गुरुवार शाम युवक की डूबने से मौत हो गई। रायपुर से अपने दोस्तों के साथ घूमने आया युवक नदी में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *मौसम अपडेट: छत्तीसगढ़ में 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी आंधी*

    *मौसम अपडेट: छत्तीसगढ़ में 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी आंधी*

    *सोलर प्रोजेक्ट के नाम पर 53.60 लाख की ठगी का मामला*

    *सोलर प्रोजेक्ट के नाम पर 53.60 लाख की ठगी का मामला*

    *छत्तीसगढ़ में आज से शुरू हुआ ‘सुशासन तिहार’*

    *छत्तीसगढ़ में आज से शुरू हुआ ‘सुशासन तिहार’*

    *7 साल की बच्ची से रेप*

    *7 साल की बच्ची से रेप*

    *बिलासपुर में मां-बेटी गोमांस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार*

    *बिलासपुर में मां-बेटी गोमांस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार*

    *CGPSC मेंस परीक्षा की नई तारीखें घोषित*

    *CGPSC मेंस परीक्षा की नई तारीखें घोषित*

    You cannot copy content of this page