Home / Sports / *पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 309 रनों का लक्ष्य*

*पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 309 रनों का लक्ष्य*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

जोहान्सबर्ग ।(सियासत दर्पण न्यूज़) सईम अयूब (101) की शतकीय, बाबर आजम (52) और कप्तान मोहम्मद रिजवान (53) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत पाकिस्तान ने रविवार को वर्षा बाधित तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 309 रनों का लक्ष्य दिया है। आज यहां दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने पहले ही ओवर में अब्दुल्लाह शफीक (शून्य) का विकेट गवां दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये बाबर आजम ने सईम अयूब के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिये 114 रनों की साझेदारी हुई। 23वें ओवर में वेना मफाका ने बाबर आजम (52) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद बल्लेबाजी करने कप्तान ने भी सईम का साथ पकड़ लिया।35वें ओवर में कॉर्बिन बॉश ने सईम अयूब को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को तीसरी सफलता दिलाई। अयूब ने 94 गेंदों में 13 चौके और दो छक्कों की मदद से (101)रनों की पारी खेली। मोहम्मद रिजवान ने 52 गेंदों में पांच चौके एक छक्का लगाते हुए (53)रन बनाये। आगा सलमान ने 33 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए (48) रन बनाये। शाहीन शाह अफरीदी (शून्य) को रबाड़ा ने अपना शिकार बनाया। तय्यब ताहिर (28) और मोहम्मद हसनैन (चार) रन बनाकर आउट हुये। इन दोनों को मार्को यानसन ने आउट किया। नसीम शाह पांच रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान ने निर्धारित 47 ओवरों में नौ विकेट पर 308 रनों का स्कोर खड़ा किया।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page