Home / chhattisgarh / *पालतू कुत्तों ने घर में घुसे कोबरा से मुकाबला किया*

*पालतू कुत्तों ने घर में घुसे कोबरा से मुकाबला किया*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बिलासपुर: (सियासत दर्पण न्यूज़) कुत्ते की वफादारी की मिसाल पूरी दुनिया देती है। कुत्ते की इसी वफादारी का एक और मिसाल मुंगेली नगर के महाराणा प्रताप वार्ड अंतर्गत पेंडाराकापा में सामने आया। यहां आधी रात घर के आंगन पर कोबरा सांप पहुंच गया। उस समय दो कुत्ते आंगन में थे, जब उनकी नजर सांप पर पड़ी तो वह कोबरा से भिड़ गए। दोनों ने कोबरा का डटकर मुकाबला किया और उसे मौत के घाट उतार दिया, लेकिन इस संघर्ष में एक कुत्ते ने जान गंवा दी, वहीं दूसरे की हालत गंभीर है। यह पूरा घटनाक्रम उस घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला मुंगेली नगर के पेंडाराकापा क्षेत्र निवासी श्रीकांत गोवर्धन के घर का है। उन्होंने ने दो डॉग पालकर रखा है। दोनों को रात में खुला छोड़ दिया जाता है, ताकि वह किसी को घर के भीतर प्रवेश न करने दें। सोमवार की रात उनका परिवार गहरी नींद में सो रहा था। वहीं दोनों डॉग आंगन में घूम रहे थे। तभी उनकी नजर कोबरा सांप पर पड़ी, दोनों डॉग कोबरा से भिड़ गए। दोनों कुत्ते मिलकर कोबरा से मुकाबला करने लगे। इधर सांप ने भी हर जोर आजमाइश कर कुत्तों को काटने की कोशिश की। इस दौरान एक कुत्ते को उसने कई बार डसा भी, हालांकि कुत्तों ने पीछे हटने का नाम नहीं लिया। दोनों कुत्ते आखिरकार कोबरा मारने में कामयाब रहे, लेकिन कुछ देर बाद एक डॉग ने अपनी जान गंवा दी। शह-मात के खेल में दूसरा गंभीर हो गया है। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई और अब यह तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों डॉग्स ने संघर्ष के दौरान सांप को दो से तीन टुकड़ों में काट डाला। काफी देर बाद जब घर के चौकीदार को पता चला तो वह भागकर आया और टुकड़े में बंटे सांप को बाहर फेंका। इसके अलावा घटना की जानकारी घर के सदस्यों को दी। बताया गया कि रामू ने दोनों डॉग को बचपन से पाला है। वह घर के सदस्य की तरह देखभाल भी करते थे। जब डॉग तड़प रहा था, तो मालिक को उसे डॉक्टर के पास ले जाने का प्रयास किया लेकिन, एक डॉग ने दम तोड़ दिया। चहेते डॉग की मौत से मालिक के आंसू नहीं थम रहे हैं।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page