Home / National / *पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि*

*पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

नई दिल्‍ली। (सियासत दर्पण न्यूज़) पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्‍हें गुरुवार शाम को तबीयत बिगड़ने के बाद गंभीर हालत में एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था। मनमोहन सिंह ने एम्स के आपातकालीन विभाग में अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद देश में सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर दिल्ली स्थित आवास पर लाया गया है। दिल्ली एम्स ने आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की। वह उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और 26 दिसंबर को घर पर बेहोश हो गए थे। घर पर उन्हें तत्काल उपचार दिया गया। गुरुवार को ही शाम 8.06 बजे एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। बावजूद उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ। रात 9.51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके एम्‍स में भर्ती किए जाने की सूचना के बाद प्रियंका गांधी और पार्टी लाइन से अलग अन्य नेता भी शाम को एम्स दिल्ली पहुंच गए थे। मनमोहन सिंह के निधन के बाद विपक्ष के नेता व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आवास पर जाकर श्रद्धांजलि दी है। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी गुरुशरण कौर से बात की। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आवास पर पहुंच गए हैं।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page