*रेलवे ने फिर बढ़ाई यात्रियों की परेशानी, 21 लोकल ट्रेनें रद*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) रेलवे ने फिर यात्रियों को परेशानी में डाल दिया है। रायपुर-दुर्ग सेक्शन में सरोना-कुम्हारी के बीच आटोमेटिक सिग्नलिंग समेत अन्य तकनीकी काम के चलते 28 और 29 दिसंबर को 21 लोकल पैसेंजर ट्रेनों को रद कर दिया है। इसके साथ ही 11 ट्रेनों को बीच में ही समाप्त करने का फैसला लिया है। ट्रेनों के रद होने के चलते बाकि ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ नजर आ रही है। झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर 28 दिसंबर को बिलासपुर में समाप्त कर दी जाएगी और बिलासपुर-गोंदिया के मध्य रद रहेगी। इसी तरह से गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर 28 दिसंबर को गोंदिया के स्थान पर बिलासपुर से झारसुगुड़ा के लिए रवाना की जाएगी और गोंदिया-बिलासपुर के मध्य रद रहेगी। अंतागढ़-रायपुर डेमू पैसेंजर 29 दिसंबर को दुर्ग में समाप्त कर दी जाएगी और दुर्ग-रायपुर के मध्य रद रहेगी। रायपुर-अंतागढ़ डेमू पैसेंजर 29 दिसंबर को दुर्ग से रवाना की जाएगी और रायपुर-दुर्ग के मध्य रद रहेगी। ताड़ोकी-रायपुर डेमू पैसेंजर 28 दिसंबर को दुर्ग में समाप्त कर दी जाएगी और दुर्ग-रायपुर के मध्य रद रहेगी। रायपुर-ताड़ोकी डेमू पैसेंजर 28 दिसंबर को दुर्ग से रवाना की जाएगी और रायपुर-दुर्ग के मध्य रद रहेगी। टीटलागढ़-रायपुर पैसेंजर 28 दिसंबर को आरंग महानदी में समाप्त होगी और आरंग महानदी-रायपुर के मध्य रद रहेगी। रायपुर तितलागढ़ पैसेंजर 29 दिसंबर को आरंग महानदी से प्रारंभ होगी और रायपुर-आरंग महानदी के मध्य रद रहेगी। रायपुर-डोंगरगढ़ पैसेंजर 28 एवं 29 दिसंबर को दुर्ग में समाप्त होगी और रायपुर-दुर्ग के मध्य रद रहेगी। विशाखापत्तनम-रायपुर पैसेंजर 28 दिसंबर को महासमुंद में समाप्त होगी और महासमुंद-रायपुर के मध्य रद रहेगी। रायपुर विशाखापत्तनम पैसेंजर 29 दिसंबर को महासमुंद से रवाना की जाएगी और रायपुर-महासमुंद के मध्य रद रहेगी।

  • Related Posts

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    *रायपुर,,कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

    व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पी.ए.टी. एवं पी.पी.वी.टी. प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *राज्य के 292 हजयात्री नागपुर से मदीना शरीफ के लिए हुए रवाना,, मिर्ज़ा एजाज बेग,, चेयरमैन छ ग राज्य हज कमेटी*

    *राज्य के 292 हजयात्री नागपुर से मदीना शरीफ के लिए हुए रवाना,, मिर्ज़ा एजाज बेग,, चेयरमैन छ ग राज्य हज कमेटी*

    *76 जवान हत्याकांड में हाईकोर्ट ने बरी किए सभी आरोपी*

    *76 जवान हत्याकांड में हाईकोर्ट ने बरी किए सभी आरोपी*

    *गवाही से नाराज बदमाशों का चाकू हमला, पुलिस ने मोहल्ले में सख्ती*

    *गवाही से नाराज बदमाशों का चाकू हमला, पुलिस ने मोहल्ले में सख्ती*

    *सड़क पर चेन लूटने वाला लुटेरा हुआ गिरफ्तार*

    *सड़क पर चेन लूटने वाला लुटेरा हुआ गिरफ्तार*

    *ग्लोबल हॉस्पिटल के विवादित कब्जे पर निगम की कड़ी कार्रवाई*

    *ग्लोबल हॉस्पिटल के विवादित कब्जे पर निगम की कड़ी कार्रवाई*

    *महतारी वंदन योजना : महिला सशक्तिकरण की नई धारा*

    *महतारी वंदन योजना : महिला सशक्तिकरण की नई धारा*

    You cannot copy content of this page