*बाइक से गिरे दंपती,पत्नी के सिर के ऊपर से गुजरा ट्रक*

भिलाई। (सियासत दर्पण न्यूज़) भिलाई में नेहरू नगर चौक के पास हुए एक हादसे में एक महिला की मौत हो गई। गुरुवार की रात को वो अपने पति के साथ दुर्ग से वापस घर लौट रही थी। नेहरू नगर चौक के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हुई और दंपती सड़क पर गिर गए। पीछे से आ रहे एक ट्रक का पहिया महिला के सिर के ऊपर से गुजर गया। जिसमें महिला की मौके पर मौत हो गई। सुपेला पुलिस ने प्राथमिकी कर मामले की जांच शुरू की है। पुलिस ने बताया कि आम्रपाली वनांचल सिटी हाउसिंग बोर्ड निवासी राकेश अग्रवाल अपनी पत्नी कमलेश अग्रवाल के साथ गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे दुर्ग से वापस अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में गुरुद्वारा चौक से नेहरू नगर चौक के बीच उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वे दोनों सड़क पर गिर गए। पीछे बैठी कमलेश अग्रवाल को बाइपास की ओर से आ रहे एक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। सिर के ऊपर से ट्रक का चक्का गुजरने से कमलेश अग्रवाल (59) की मौके पर मौत हो गई। सुपेला पुलिस को इसकी जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को चीरघर भिजवाया। वहीं कमलेश अग्रवाल के पति राकेश अग्रवाल सड़क की दूसरी तरफ गिरे थे, इसलिए उन्हें कुछ नहीं हुआ।

  • Related Posts

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    *रायपुर,,कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

    व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पी.ए.टी. एवं पी.पी.वी.टी. प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *”कोरबा में सड़क हादसा: प्रमोट हुए अधिकारी की दर्दनाक मौत”*

    *”कोरबा में सड़क हादसा: प्रमोट हुए अधिकारी की दर्दनाक मौत”*

    *राज्य के 292 हजयात्री नागपुर से मदीना शरीफ के लिए हुए रवाना,, मिर्ज़ा एजाज बेग,, चेयरमैन छ ग राज्य हज कमेटी*

    *राज्य के 292 हजयात्री नागपुर से मदीना शरीफ के लिए हुए रवाना,, मिर्ज़ा एजाज बेग,, चेयरमैन छ ग राज्य हज कमेटी*

    *76 जवान हत्याकांड में हाईकोर्ट ने बरी किए सभी आरोपी*

    *76 जवान हत्याकांड में हाईकोर्ट ने बरी किए सभी आरोपी*

    *गवाही से नाराज बदमाशों का चाकू हमला, पुलिस ने मोहल्ले में सख्ती*

    *गवाही से नाराज बदमाशों का चाकू हमला, पुलिस ने मोहल्ले में सख्ती*

    *सड़क पर चेन लूटने वाला लुटेरा हुआ गिरफ्तार*

    *सड़क पर चेन लूटने वाला लुटेरा हुआ गिरफ्तार*

    *ग्लोबल हॉस्पिटल के विवादित कब्जे पर निगम की कड़ी कार्रवाई*

    *ग्लोबल हॉस्पिटल के विवादित कब्जे पर निगम की कड़ी कार्रवाई*

    You cannot copy content of this page