Home / विदेश / *दक्षिण कोरिया: पुलिस ने राष्ट्रपति के घर पर मारा छापा*

*दक्षिण कोरिया: पुलिस ने राष्ट्रपति के घर पर मारा छापा*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030
सियोल । (सियासत दर्पण न्यूज़) दक्षिण कोरियाई पुलिस ने शुक्रवार को महाभियोग का सामना कर रहे राष्ट्रपति यून सुक-योल के उस सुरक्षित घर (सेफ हाउस) पर छापा मारा, जहांकथित तौर पर राष्ट्रपति ने आपातकालीन मार्शल लॉ लगाने की अपनी योजना पर चर्चा करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की थी। योनहाप समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी। ‘योनहाप’ ने पुलिस के हवाले से बताया कि छापेमारी का उद्देश्य सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित करना और तीन दिसंबर को मार्शल लॉ घोषित होने से कुछ घंटे पहले इमारत में प्रवेश करने वाले लोगों की पहचान करना था। पुलिस के अनुसार राष्ट्रपति सुरक्षा सेवा पर एक साथ छापेमारी का प्रयास किया जा रहा है , जो राष्ट्रपति कार्यालय परिसर में अलग से स्थित है, लेकिन जांचकर्ताओं को प्रवेश करने से रोका जा रहा था। श्री यून ने तीन दिसंबर की रात को आपातकालीन मार्शल लॉ की घोषणा की, लेकिन कुछ घंटों बाद नेशनल असेंबली ने इसे रद्द कर दिया। दक्षिण कोरियाई संसद ने इस महीने की शुरुआत में मार्शल लॉ लागू करने पर श्री यून के खिलाफ महाभियोग चलाने के लिए मतदान किया था।
3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page