*राजामौली की फिल्म में काम करेंगी प्रियंका चोपड़ा!*

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573

मुंबई । (सियासत दर्पण न्यूज़)  ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने निर्देशक एस.राजामौली की फिल्म में काम करती नजर आ सकती हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि एस. एस. राजामौली इन दिनों अपने नए प्रोजेक्ट की तैयारियों में लगे हैं। चर्चा है कि प्रियंका चोपड़ा ,राजामौली के इस प्रोजेक्ट में काम करती नजर आ सकती हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग अगले साल 2025, अप्रैल में शुरू होगी। चर्चा है कि इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ महेश बाबू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।फिल्म की स्क्रिप्ट लगभग तैयार है।बताया जा रहा है कि यह फिल्म साल 2027 में रिलीज हो सकती है। इस फिल्म की शूटिंग भारत और अमेरिका में होगी। कहा जा रहा है कि एसएस राजामौली अपने इस प्रोजेक्ट के लिए ऐसी अभिनेत्री की तलाश में थे, जो भारत के साथ-साथ दुनियाभर में भी लोकप्रिय हो। प्रियंका चोपड़ा लंबे अरसे से भारतीय सिनेमा जगत से दूर है। प्रियंका हॉलीवुड प्रोजेक्टस में बिजी हैं। यदि सबकुछ सही रहा तो प्रियंका, राजामौली की फिल्म से भारतीय सिनेमा में वापसी कर सकती हैं।

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573
  • Related Posts

    *संगीत की दुनिया को अलविदा: उषा मंगेशकर का भावपूर्ण शामिल होना*

    मुंबई.  (सियासत दर्पण न्यूज़) 12 अप्रैल 2026 का दिन इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए सबसे बड़ा दुख लेकर आया. सुरों की मल्लिका आशा भोसले ने अपनी अंतिम सांस ली. मुंबई…

    *भाईजान ने जन्मदिन पर फैंस को दिया गिफ्ट*

    मुंबई । (सियासत दर्पण न्यूज़) बॉलीवुड के ‘सुल्तान’ सलमान खान आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर जहां पूरी दुनिया से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर हार्दिक पर संशय, फिटनेस पर चर्चा तेज*

    *वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर हार्दिक पर संशय, फिटनेस पर चर्चा तेज*

    *बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर संजू सैमसन, फैंस को बड़ी पारी का इंतजार*

    *बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर संजू सैमसन, फैंस को बड़ी पारी का इंतजार*

    *भिलाई के छावनी थाने में बवाल, बीयर बोतल विवाद पर दो गुट भिड़े*

    *भिलाई के छावनी थाने में बवाल, बीयर बोतल विवाद पर दो गुट भिड़े*

    *हत्या की आशंका से भड़के लोग, भिलाई में सड़क पर उतरे मोहल्लेवासी*

    *हत्या की आशंका से भड़के लोग, भिलाई में सड़क पर उतरे मोहल्लेवासी*

    *NTPC सीपत में बिहार के युवक की संदिग्ध मौत, रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव*

    *NTPC सीपत में बिहार के युवक की संदिग्ध मौत, रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव*

    *सिरगिट्टी में ईंधन चोरों का आतंक, खड़ी ट्रक से डीजल चोरी*

    *सिरगिट्टी में ईंधन चोरों का आतंक, खड़ी ट्रक से डीजल चोरी*

    You cannot copy content of this page