*मनमोहन के घर परिजनों से मिलने गई सोनिया-प्रियंका*

नयी दिल्ली ।(सियासत दर्पण न्यूज़) कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के परिवार के सदस्यों से मिलने उनके आवास पर गयीं और पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने सोमवार को कहा कि परिजनों से बातचीत के दौरान श्रीमती गांधी और श्रीमती वाड्रा ने महसूस किया की डॉ सिंह के अंतिम संस्कार के समय परिवार से जुड़े कई सदस्य चिता स्थल तक नहीं पहुंच सके जिसके कारण उन्हें काफी कष्ट हुआ। स्थिति को देखते हुए परिजनों को डॉ सिंह के फूल चुनने और अस्थि विसर्जन के लिए निजात के साथ काम करने का अवसर दिया गया। उन्होंने कहा,“परिवार की निजता का सम्मान करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता सरदार डॉ मनमोहन सिंह जी की अस्थियों को चुनने और विसर्जित करने के लिए परिवार के साथ नहीं गए। हमारे प्रिय दिवंगत नेता के अंतिम संस्कार के बाद श्रीमती सोनिया गांधी जी और श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी ने उनके निवास पर परिवार से मुलाकात की।” श्री खेड़ा ने कहा,“उनसे चर्चा करने के बाद, यह महसूस किया गया कि चूंकि अंतिम संस्कार के समय परिवार को कोई निजता नहीं मिली और परिवार के कुछ सदस्य चिता स्थल पर नहीं पहुंच पाए, इसलिए उन्हें फूल चुनना और अस्थियों के विसर्जन के लिए कुछ निजता देना उचित होगा, जो कि करीबी परिवार के सदस्यों के लिए भावनात्मक रूप से पीड़ादायक और कठिन वक़्त होता है।”

  • Related Posts

    *राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी पत्नी सोनम को मिली जमानत, राजा के भाई विपिन ने की पुष्टि*

    इंदौर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक नया मोड़ सामने आया है। इस मामले की मुख्य आरोपित और मृतक राजा की पत्नी, सोनम रघुवंशी को न्यायालय से जमानत…

    *”ममता बनर्जी का BJP पर हमला: ‘बंगाल जीतने के बाद दिल्ली पर भी कब्जा’”*

    कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भाजपा पर हमला किया। उन्होंने कहा कि मेरा जन्म बंगाल में हुआ है और मैं बंगाल में ही मरूंगी। बंगाल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में निगम का सख्त कदम: 131 दुकानों पर की गई कार्रवाई*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में निगम का सख्त कदम: 131 दुकानों पर की गई कार्रवाई*

    *रायपुर में खाद्य-औषधि प्रशासन ने बड़ी रेड, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में खाद्य-औषधि प्रशासन ने बड़ी रेड, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई*

    *पीठाधीश्वर को व्हाट्सएप पर मिली जानलेवा धमकी*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 4 views
    *पीठाधीश्वर को व्हाट्सएप पर मिली जानलेवा धमकी*

    *सड्डू में 55 साल के व्यक्ति की संदिग्ध मौत*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 4 views
    *सड्डू में 55 साल के व्यक्ति की संदिग्ध मौत*

    *रायपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा*

    *कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 30 अप्रैल को रायपुर दौरे पर*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 4 views
    *कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 30 अप्रैल को रायपुर दौरे पर*

    You cannot copy content of this page