*राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का एलान… *

नई दिल्ली। (सियासत दर्पण न्यूज़) खेल मंत्रालय ने गुरुवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का एलान कर दिया। ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड के लिए मनु भाकर, डी गुकेश, हरमनप्रीत सिंह, प्रवीण कुमार को चुना गया है। इनके अलावा 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा। इनमें 17 पैरा एथलीट हैं। सभी खिलाड़ियों को 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में सम्मानित किया जाएगा। 3 कोच को द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए चुना गया है। लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए अर्जुन पुरस्कार पैरालंपिक खेलों में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत राजाराम पेटकर को दिया गया है। पेटकर ने 1972 में जर्मनी के हीडलबर्ग में पैरालंपिक में 50 मीटर फ्रीस्टाइल पैरा-तैराकी में स्वर्ण पदक जीता था। खेल मंत्रालय द्वारा द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए नामित होने के बाद भारतीय कोच और पूर्व निशानेबाज दीपाली देशपांडे ने कहा, मैं बहुत खुश हूं, यह सिर्फ मेरी उपलब्धि नहीं है बल्कि निशानेबाजों की उपलब्धि है, उन्होंने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया और मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं।

  • Related Posts

    *रायपुर में 10 और 13 मई को आईपीएल मैच*

    नई दिल्ली :(सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 10 और 13 मई को होने वाले आईपीएल (IPL 2026) मुकाबलों को लेकर उत्साह चरम…

    *कोहली की छत्तीसगढ़ यात्रा: रायपुर तैयार, पांच दिन रहेंगे महान बल्लेबाज*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी का शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम आईपीएल (IPL 2026) के दो बड़े मुकाबलों की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। रायल चैलेंजर्स बंगलुरू…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल: 20 आरटीओ अधिकारियों के तबादले*

    *छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल: 20 आरटीओ अधिकारियों के तबादले*

    *बिलासपुर में उपशाखा प्रबंधक और पति ने किया 1.38 करोड़ का गबन*

    *बिलासपुर में उपशाखा प्रबंधक और पति ने किया 1.38 करोड़ का गबन*

    *बिलासपुर में दो करोड़ का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पकड़ा गया*

    *बिलासपुर में दो करोड़ का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पकड़ा गया*

    *रायपुर कृषि विश्वविद्यालय में आग: 20 लाख रुपए का नुकसान, दमकल घंटों बाद पहुँची*

    *रायपुर कृषि विश्वविद्यालय में आग: 20 लाख रुपए का नुकसान, दमकल घंटों बाद पहुँची*

    *रायपुर में ‘मैरिज स्कैम’: शादी का झांसा देकर बुजुर्ग से 9 लाख की ठगी*

    *रायपुर में ‘मैरिज स्कैम’: शादी का झांसा देकर बुजुर्ग से 9 लाख की ठगी*

    *मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: मुख्य आरोपी की याचिका खारिज, ट्रायल दंतेवाड़ा में होगा*

    *मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: मुख्य आरोपी की याचिका खारिज, ट्रायल दंतेवाड़ा में होगा*

    You cannot copy content of this page