रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़) राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा और प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री व्ही. श्रीनिवास राव ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। श्री डेका ने भी उन्हें नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। श्री डेका ने इन अधिकारियों से केन्द्र शासन की फ्लैगशीप योजनाओं, राज्य शासन की योजनाओं की प्रगति, प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति आदि के संबंध में भी जानकारी ली।
*बिलासपुर में मिसल रिकॉर्ड में हेराफेरी कर वारिसों ने किया करोड़ों की जमीन हड़पने का खेल*
बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) लिंगियाडीह क्षेत्र में पूर्वजों की 1.80 एकड़ बेशकीमती भूमि को फर्जी दस्तावेजों के सहारे हड़पने के लिए पिता-पुत्रों ने साजिश रची और एक ही जमीन का…









