*गुकेश, भाकर, हरमनप्रीत और प्रवीण को खेल रत्न पुरस्कार*

नयी दिल्ली।(सियासत दर्पण न्यूज़) शतरंज खिलाड़ी डी. गुकेश, महिला निशानेबाज मनु भाकर, हॉकी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह और एथलीट प्रवीण कुमार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। खेल मंत्रालय ने गुरुवार को खेल रत्न पुरस्कारों की घोषणा की। सरकार ने समितियों की सिफारिश पर मनु भाकर, डी गुकेश, हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को खेल रत्न से सम्मानित करने का फैसला किया है। इन एथलीटों को 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जायेगा। यह पुरस्कार हर चार साल में खेल में उत्कृष्ट योगदान देने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है। उल्लेखनीय है कि मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक्स में निशानेबाजी की दो अलग-अलग स्पर्धा में दो पदक जीतकर इतिहास रचा था। पेरिस खेलों में ही हरमनप्रीत सिंह ने अपनी कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता था। डी गुकेश हाल ही में शतरंज के इतिहास के सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन बनने का इतिहास रचा। गुकेश ने महज 18 वर्ष की उम्र में विश्व चैंपियन का खिताब हासिल किया था। प्रवीण कुमार ने पैरालंपिक्स की टी64 कैटेगरी की हाई-जम्प (ऊंची कूद) प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था।
  • Related Posts

    *क्या यह धोनी का आखिरी सीजन होगा*

    नई दिल्ली ।(सियासत दर्पण न्यूज़) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) रिकॉर्ड छठा खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। हालांकि इस सीजन को लेकर…

    *टी-20 वर्ल्ड कप में भिड़ेंगे भारत पाकिस्तान*

    नई दिल्ली  ।(सियासत दर्पण न्यूज़) आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले माहौल गर्म हो चुका…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गैंग से जुडे 5 आरोपी गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • March 16, 2026
    • 1 views
    *रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गैंग से जुडे 5 आरोपी गिरफ्तार*

    *गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ छत्तीसगढ़ का सामूहिक विवाह*

    • By SIYASAT
    • March 16, 2026
    • 1 views
    *गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ छत्तीसगढ़ का सामूहिक विवाह*

    *हिंदी बोर्ड पेपर लीक का मामला, NSUI ने घेरा माशिमं कार्यालय*

    • By SIYASAT
    • March 16, 2026
    • 2 views
    *हिंदी बोर्ड पेपर लीक का मामला, NSUI ने घेरा माशिमं कार्यालय*

    *भाजपा नेता के भाई को बंदूक के बट से पीटा, दो कॉन्स्टेबल लाइन अटैच*

    • By SIYASAT
    • March 16, 2026
    • 1 views
    *भाजपा नेता के भाई को बंदूक के बट से पीटा, दो कॉन्स्टेबल लाइन अटैच*

    *रायपुर में धर्मांतरण की साजिश का पर्दाफाश!*

    • By SIYASAT
    • March 16, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में धर्मांतरण की साजिश का पर्दाफाश!*

    *छत्तीसगढ़ के 29 लाख उपभोक्ता होंगे 758 करोड़ बकाया बिजली बिलों के बोझ से मुक्त*

    • By SIYASAT
    • March 16, 2026
    • 4 views
    *छत्तीसगढ़ के 29 लाख उपभोक्ता होंगे 758 करोड़ बकाया बिजली बिलों के बोझ से मुक्त*

    You cannot copy content of this page