*सरगुजा और अंबिकापुर में कोल्ड वेव*

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) उत्तर से आने वाली शुष्क हवाओं से गुरुवार को ठंड ने अपना असर दिखाया। हालांकि शुक्रवार से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ ठंड के लिए दीवार बन जाएगा। इससे ठंड कम होगी। शुक्रवार और शनिवार को न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा। वहीं, उत्तरी छत्तीसगढ़ शीतलहर की चपेट में है। गुरुवार को बलरामपुर प्रदेश का सबसे ठंडा रहा। यहां का तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम है। मौसम विज्ञानी एएम भट्ट के अनुसार जनवरी में ठंड के तेवर तीखे बने रहने की संभावना है, हालांकि विक्षोभ सक्रिय होंगे लेकिन तापमान में ज्यादा वृद्धि नहीं होगी। आगामी दो दिनों में विक्षोभ के असर से उत्तरी छत्तीसगढ़ में बादल छाए रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के रूप में चक्रवाती परिसंचरण ईरान के मध्य भागों पर समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किमी ऊपर बना हुआ है, तथा ऊपरी क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त बना हुआ है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर है, जिसके कारण फिर से तापमान बदल गया है। पिछले 10 सालों में रायपुर में सबसे ज्यादा ठंड पड़ी। हालांकि इसके बाद दिसंबर का तीसरा व चौथा सप्ताह गर्म बीता। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण ऐसा हुआ। ये स्थिति न केवल रायपुर, बल्कि दूसरे इलाकों में भी रही। शुक्रवार को फिर से न्यूनतम तापमान वृद्धि की संभावना है।

  • Related Posts

    *बिलासपुर में मिसल रिकॉर्ड में हेराफेरी कर वारिसों ने किया करोड़ों की जमीन हड़पने का खेल*

    बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) लिंगियाडीह क्षेत्र में पूर्वजों की 1.80 एकड़ बेशकीमती भूमि को फर्जी दस्तावेजों के सहारे हड़पने के लिए पिता-पुत्रों ने साजिश रची और एक ही जमीन का…

    *किसान बेटे का CRPF में हुआ चयन, कुलदीप यादव युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत*

    लोरमी,मुंगेली,सियासत दर्पण न्यूज़। गैलूगांव के एक किसान के बेटे का केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में चयन हुआ है। इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *भिलाई में 10वीं की छात्रा ने लगाई फांसी*

    • By SIYASAT
    • February 17, 2026
    • 0 views
    *भिलाई में 10वीं की छात्रा ने लगाई फांसी*

    *कोरबा में 18 फरवरी को विशाल श्रमिक सम्मेलन*

    • By SIYASAT
    • February 17, 2026
    • 1 views
    *कोरबा में 18 फरवरी को विशाल श्रमिक सम्मेलन*

    *मतांतरण कराने वालों को गांव में घुसने पर रोक सकेंगी ग्राम पंचायतें*

    • By SIYASAT
    • February 17, 2026
    • 1 views
    *मतांतरण कराने वालों को गांव में घुसने पर रोक सकेंगी ग्राम पंचायतें*

    *रायपुर में 38 लाख की चोरी, मल्टीलेवल पार्किंग में वारदात*

    • By SIYASAT
    • February 17, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में 38 लाख की चोरी, मल्टीलेवल पार्किंग में वारदात*

    *उच्च शिक्षण संस्थानों को उभरते अवसरों के अनुरूप खुद को तैयार करना होगा-उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा*

    • By SIYASAT
    • February 17, 2026
    • 3 views
    *उच्च शिक्षण संस्थानों को उभरते अवसरों के अनुरूप खुद को तैयार करना होगा-उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा*

    *गेट परीक्षा में नकल का खुलासा: 15 लाख में बिकता था रिजल्ट AI *

    • By SIYASAT
    • February 17, 2026
    • 4 views
    *गेट परीक्षा में नकल का खुलासा: 15 लाख में बिकता था रिजल्ट AI *

    You cannot copy content of this page