*मुंबई-हावड़ा रूट में बढ़ी वेटिंग*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) नए वर्ष का जश्न मनाने के लिए लोग पहाड़ों और धार्मिक स्थलों पर जा रहे हैं, लेकिन जनवरी तक बिलासपुर से गुजरने वाली एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं है। वेटिंग लिस्ट 100 से 250 तक पहुंच गई है। हालांकि, जिन लोगों ने एक माह पहले टिकट बुक करा लिया था, उन्हें कंफर्म सीट जरूर मिल गई है। रेलवे आरक्षण केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली, मुंबई, हावड़ा सहित अन्य रूट की ट्रेनों में लगातार वेटिंग बढ़ रही है। हावड़ा रूट पर चलने वाली आजाद हिंद्र एक्सप्रेस में वेटिंग 256 तक पहुंच गई है, वहीं गीतांजलि एक्सप्रेस में 10 जनवरी तक नो रूम है। दिल्ली, मुंबई हावड़ा सहित अन्य रूट की ट्रेनों में इन दिनों वेटिंग बढ़ गई है। हावड़ा रूट पर चलने वाली आजाद हिंद एक्सप्रेस, गीतांजलि एक्सप्रेस, हावड़ा मेल, हावड़ा सुपरफास्ट, शालीमार एक्सप्रेस, हटिया एक्सप्रेस, ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस, सारनाथ, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, समता, राजधानी एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिलने के कारण लोगों को मजबूरी में दूसरे विकल्प का सहारा लेना पड़ रहा है। दक्षिण रेलवे से चलने वाली आठ कुंभ स्पेशल रायपुर-बिलासपुर से छूटकर गोंदिया, बालाघाट के रास्ते चलेंगी। ऐसे में राजनांदगांव तक यात्रियों को प्रयागराज में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए आने-जाने में सुविधा होगी। कुल मिलाकर दक्षिण रेलवे के साथ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर पांच महाकुंभ स्टेशल अलग-अलग तारीखों में प्रयागराज के बीच आना-जाना करेगी। महाकुंभ 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलेगी, इसलिए रिजर्वेशन सबसे अधिक हो रहा है। रेलवे प्रशासन से जारी शेड्यूल के अनुसार वैसे तो देशभर से महाकुंभ के दौरान 3,000 स्पेशल ट्रेनों सहित 13,000 से अधिक ट्रेनें चलाने को तैयार है। दक्षिण रेलवे से चलाने वाली पांच महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, बालाघाट और नैनपुर होकर जबलपुर के रास्ते प्रयागराज तक चलेंगी। इससे यात्रियों को कंफर्म बर्थ की सुविधा मिलेगी। रायगढ़-वाराणसी, दुर्ग-वाराणसी एवं बिलासपुर-वाराणसी के मध्य तीन फेरे के लिए ट्रेन नंबर 08251/08252 रायगढ़-वाराणसी-रायगढ़ कुंभ मेला स्पेशल, ट्रेन नंबर 08791/08792 दुर्ग-वाराणसी-दुर्ग कुंभ मेला स्पेशल एवं ट्रेन नंबर 08253/08254 बिलासपुर-वाराणसी-बिलासपुर कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन वाया बिलासपुर, कटनी, प्रयागराज के मार्ग से चलाई जा रही है। रेलवे ने एक बार फिर से यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। चक्रधरपुर और रांची रेल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में अधोसंरचना का काम कराने रेलवे ने ब्लॉक लिया है। इसके कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस को दोनों तरफ से 11 दिनों के लिए रद कर दिया गया जबकि तीन ट्रेनों को परिवर्तित रूट से चलाया जाएगा। रेलवे मंडल के अधिकारियों ने बताया कि चार जनवरी और छह से 15 जनवरी तक बिलासपुर से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18114 बिलासपुर- टाटानगर एक्सप्रेस रद रहेगी। वहीं पांच जनवरी और सात से 16 जनवरी तक टाटानगर से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद रहेगी। इससे हजारों यात्रियों को परेशानी होगी।

  • Related Posts

    *अस्पताल में 11वीं के छात्र ने इंजेक्शन भरा, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप*

    बेमेतरा। (सियासत दर्पण न्यूज़) जिले के साजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 11वीं कक्षा का एक छात्र अस्पताल परिसर में इंजेक्शन निकालते और भरते हुए देखा गया। इस घटना का वीडियो…

    *दुर्गम कुमनार में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, अंतिम कैंप हुआ स्थापित*

    नारायणपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) नारायणपुर पुलिस ने दशकों से माओवादियों का ‘सेफजोन’ माने जाने वाले दुर्गम क्षेत्र कुमनार में नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप स्थापित कर एक ऐतिहासिक सफलता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,योग क्रिड़ा भारती केंद्र भनपुरी द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया*

    *रायपुर,,योग क्रिड़ा भारती केंद्र भनपुरी द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया*

    *’ईरान नहीं अमेरिका में ही करवा देंगे सत्ता परिवर्तन…,’ ट्रंप के खिलाफ उनकी भतीजी ने उगला जहर*

    *’ईरान नहीं अमेरिका में ही करवा देंगे सत्ता परिवर्तन…,’ ट्रंप के खिलाफ उनकी भतीजी ने उगला जहर*

    *रायपुर,,हज 2026 की तीसरी किश्त 06 अप्रैल तक जमा होगी- मिर्ज़ा एजाज बेग*

    *रायपुर,,हज 2026 की तीसरी किश्त 06 अप्रैल तक जमा होगी- मिर्ज़ा एजाज बेग*

    *रायपुर हिंसा: बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी पर किया कुल्हाड़ी से हमला*

    • By SIYASAT
    • April 1, 2026
    • 10 views
    *रायपुर हिंसा: बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी पर किया कुल्हाड़ी से हमला*

    *घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या*

    *घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या*

    *दोस्त की हत्या कर घर में ही दफनाया शव,मृतक की परछाई उसका पीछा कर रही है*

    • By SIYASAT
    • April 1, 2026
    • 18 views
    *दोस्त की हत्या कर घर में ही दफनाया शव,मृतक की परछाई उसका पीछा कर रही है*

    You cannot copy content of this page