*जाति के नाम पर जहर फैलाने की साजिश को विफल करें:मोदी*

नयी दिल्ली । (सियासत दर्पण न्यूज़) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गांवों के विकास से ही विकसित भारत का निर्माण होने का हवाला देते हुए शनिवार को कहा कि कुछ लोग जाति के नाम पर समाज में जहर फैलाने और सामाजिक ताने-बाने को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। श्री मोदी ने नाबार्ड द्वारा यहां आयोजित चार दिवसीय ग्रामीण भारत महोत्सव का शुभारंभ करते हुए कहा कि गांव की पहचान में सद्भाव और प्रेम होता है लेकिन कुछ लोग जाति के नाम पर समाज में जहर फैलाने और सामाजिक ताने-बाने को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं, श्री मोदी ने इन साजिशों को विफल करने और गांव की साझा संस्कृति को संरक्षित करने का आग्रह किया।  प्रधानमंत्री ने गांवों को सशक्त बनाने और यह सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया कि संकल्प हर गांव तक पहुँचें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि गांवों के विकास से विकसित भारत का निर्माण होगा। श्री मोदी ने आग्रह किया कि पूरे गांव को सामूहिक रूप से अपने गांव में बने अमृत सरोवर की देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने चल रहे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का उल्लेख किया और अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए इस पहल में भाग लेने वाले प्रत्येक ग्रामीण के महत्व पर बल दिया।

  • Related Posts

    *राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी पत्नी सोनम को मिली जमानत, राजा के भाई विपिन ने की पुष्टि*

    इंदौर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक नया मोड़ सामने आया है। इस मामले की मुख्य आरोपित और मृतक राजा की पत्नी, सोनम रघुवंशी को न्यायालय से जमानत…

    *”ममता बनर्जी का BJP पर हमला: ‘बंगाल जीतने के बाद दिल्ली पर भी कब्जा’”*

    कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भाजपा पर हमला किया। उन्होंने कहा कि मेरा जन्म बंगाल में हुआ है और मैं बंगाल में ही मरूंगी। बंगाल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में निगम का सख्त कदम: 131 दुकानों पर की गई कार्रवाई*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में निगम का सख्त कदम: 131 दुकानों पर की गई कार्रवाई*

    *रायपुर में खाद्य-औषधि प्रशासन ने बड़ी रेड, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में खाद्य-औषधि प्रशासन ने बड़ी रेड, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई*

    *पीठाधीश्वर को व्हाट्सएप पर मिली जानलेवा धमकी*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 4 views
    *पीठाधीश्वर को व्हाट्सएप पर मिली जानलेवा धमकी*

    *सड्डू में 55 साल के व्यक्ति की संदिग्ध मौत*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 4 views
    *सड्डू में 55 साल के व्यक्ति की संदिग्ध मौत*

    *रायपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा*

    *कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 30 अप्रैल को रायपुर दौरे पर*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 4 views
    *कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 30 अप्रैल को रायपुर दौरे पर*

    You cannot copy content of this page