*बीजापुर में नक्सलियों ने जवानों से भरी गाड़ी को उड़ाया, 7 जवानों के शहीद होने की सूचना*

बीजापुर, जगदलपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) अबूझमाड़ के दक्षिणी हिस्से में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ के बाद लौट रहे जवानों के पिकअप वाहन को सोमवार दोपहर को नक्सलियों ने विस्फोट से उड़ा दिया है। इसमें दंतेवाड़ा जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के सात जवानों के बलिदान होने की सूचना आ रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि यह वारदात बीजापुर जिले के कुटरू–बेदरे मार्ग पर अमेली के पास हुई है। रविवार को नारायणपुर में हुई मुठभेड़ के बाद जवान लौट रहे थे। चार दिन तक जंगल में पैदल चलने के बाद जवान थके हुए थे, इसलिए वे पिकअप वाहन में सवार हो गए। विस्फोट के समय वाहन में लगभग 20 जवान सवार थे। दुर्घटना की सूचना के बाद बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव घटनास्थल की ओर निकल गए हैं। घायल जवानों को वहां से निकालने बचाव अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। बता दें कि इस मुठभेड़ में डीआरजी के प्रधान आरक्षक सन्नू कारम शहीद हो गए थे। वे आत्मसमर्पित नक्सली थे। 2017 में उन्होंने समर्पण किया था। 2019 में वह जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) में शामिल हुआ था। इसके बाद वह लगातार कई मुठभेड़ में शामिल रहा है। वहीं इस मुठभेड़ में सोमवार को एक और पुरुष नक्सली का शव मिला है। इसके साथ ही अब तक दो महिला सहित पांच वर्दीधारी नक्सलियों के शव पुलिस को मिल चुके हैं। पुलिस के अनुसार मारे गए नक्सली दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (डीकेएसजेडसी) पीएलजीए प्लाटून नंबर 32 के वरिष्ठ कैडर के हो सकते हैं। नक्सलियों की पहचान की जा रही है। घटनास्थल से अब तक एके-47, सेल्फ लोडिंग रायफल व अन्य अत्याधुनिक हथियार बरामद किए हैं। इस अभियान में चार जिले दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बस्तर एवं कोंडागांव की जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के साथ स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की संयुक्त पार्टी दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में अभियान पर है।

  • Related Posts

    *धार्मिक टिप्पणी ने जन्म दिया बवाल, दुर्ग में प्लेसमेंट कर्मी की पिटाई*

    दुर्ग।(सियासत दर्पण न्यूज़) हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने दुर्ग नगर निगम कार्यालय में हंगामा करते हुए एक व्यक्ति के…

    *छत्तीसगढ़ में विधायक ने निकाली भड़ास, कहा – जनता का गुस्सा बड़े-बड़ों को झकझोर देता है*

    अंबिकापुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) बलरामपुर जिले में प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर जनप्रतिनिधियों की नाराजगी लगातार खुलकर सामने आ रही है। उद्धेश्वरी पैकरा के बाद अब शकुंतला सिंह पोर्ते ने भी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,पंडरिया हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी,उपचार के दौरान घायल आरजू अली की मृत्यु*

    *रायपुर,,पंडरिया हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी,उपचार के दौरान घायल आरजू अली की मृत्यु*

    *रायपुर,,दीपेश कृपाल बने आदिवासी कांग्रेस के रायपुर शहर अध्यक्ष*

    *रायपुर,,दीपेश कृपाल बने आदिवासी कांग्रेस के रायपुर शहर अध्यक्ष*

    *राजनीति की नई कहानी: बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी*

    *राजनीति की नई कहानी: बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी*

    *छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई, नोटिस और समीक्षा बैठक*

    *छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई, नोटिस और समीक्षा बैठक*

    *धार्मिक टिप्पणी ने जन्म दिया बवाल, दुर्ग में प्लेसमेंट कर्मी की पिटाई*

    *धार्मिक टिप्पणी ने जन्म दिया बवाल, दुर्ग में प्लेसमेंट कर्मी की पिटाई*

    *छत्तीसगढ़ में विधायक ने निकाली भड़ास, कहा – जनता का गुस्सा बड़े-बड़ों को झकझोर देता है*

    *छत्तीसगढ़ में विधायक ने निकाली भड़ास, कहा – जनता का गुस्सा बड़े-बड़ों को झकझोर देता है*

    You cannot copy content of this page