*रायपुर,,सरकारी नौकरी का इंतजार युवा मायूस,अभी भी व्यापमं को नहीं मिली एजेंसी*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं का साल 2024 इंतजार में बीत गया। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) से भर्ती नहीं निकली। जनवरी-फरवरी में ही मत्स्य निरीक्षक के 70 पदों के लिए भर्ती निकली थी, वह भी अभी तक पूरी नहीं हुई है। अभी भी तकनीकी सहायता देने वाली कंपनी से व्यापमं का अनुबंध नहीं हो पाया है। व्यापमं को तकनीकी सहायता देने वाली एजेंसी छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसायटी (चिप्स) से अनुबंध समाप्त हो गया। इस वजह से जिन भर्तियों के विज्ञापन निकाले जा चुके हैं अथवा परीक्षा हो चुकी है, वह भर्ती भी पूरी नहीं हो पाई है। नई एजेंसी की तलाश की जा रही है। व्यापमं से आखिरी परीक्षा प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती छह अक्टूबर को आयोजित की गई थी। आमतौर पर व्यापमं से हर साल दर्जनभर भर्तियां निकलती हैं। इस बार युवाओं को नई भर्ती के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। व्यापमं के अधिकारियों के मुताबिक, देश में आम चुनाव होने की वजह से आचार संहिता लगी रही, इसके बाद बहुत सारी प्रवेश परीक्षाएं हुईं। इस वजह से नई भर्तियां निकालने का समय नहीं मिला। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं का कहना है कि व्यापमं से हर वर्ष लगभग दर्जनभर भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाती थीं। इस बार इंतजार में पूरा वर्ष बीत गया। भर्ती के इंतजार में कई युवाओं की उम्र पार हो गई। नई भर्ती कब निकलेगी, इसका भी पता नहीं है। चिप्स से अनुबंध अचानक समाप्त नहीं हुआ होगा। इसकी जानकारी अधिकारियों को पहले से रही होगी। यदि ऐसा था तो पहले से तैयारी क्यों नहीं की गई, ताकि चिप्स के हटने के बाद दूसरी एजेंसी आ जाए। जिससे परीक्षाएं और रिजल्ट समय से जारी हो सके। व्यापमं को आबकारी आरक्षक, पंचायत विभाग से सहायक विकास विस्तार अधिकारी (एडीईओ) और सब इंजीनियर भर्ती का प्रस्ताव मिला है। इसके अलावा सहायक ग्रेड-3 की भर्ती भी प्रस्तावित है। ये सभी भर्तियां 2025 में ही आएंगी। व्यापमं को जब नई एजेंसी मिलेगी, तो उसके बाद डाटा संबंधित प्रक्रिया चलेगी। इसमें लगभग डेढ से दो महीने का समय लगेगा। नई भर्ती को लेकर सूचना फरवरी में ही जारी होने की संभावना है। उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से अलग-अलग 880 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। प्रयोगशाला परिचारक के 430, भृत्य के 210, चौकीदार के 210, स्वीपर के 30 पद हैं। ये भर्ती अक्टूबर 2023 में निकली थी। लगभग 15 महीना बीत जाने के बाद भी भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। उच्च शिक्षा विभाग आवेदन मंगवाया था, बड़ी संख्या में आवेदन आने की वजह से व्यापमं को भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के लिए सौंप दी गई है। व्यापमं की तरफ से परीक्षा करवाने की तैयारी भी की गई थी, लेकिन तकनीकी कारणों की वजह से पूरी नहीं हो पाई। मार्च में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

  • Related Posts

    *रायपुर,,माहे शव्वाल 1447 हि का चाँद नज़र नहीं आया,ईद 21 मार्च को,मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन रायपुर*

    सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,आज बरोज़ जुमेरात बमुताबिक़ 19 मार्च 2026 बाद नमाज़े मगरिब मदरसा इस्लाहुल मूस्लेमीन वा दारूल यतामा बैजनाथ पारा रायपूर में माहे शव्वालुल…

    *रायपुर,मरहूम मोहम्मद अख्तर साहब के पोते,,,मोहम्मद अक़दस उम्र 5 साल,, ने रखा पहला रोजा,,तमाम मुसलमानो के लिए किया दुआ-ऐ-खैर,देखे वीडियो,,सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर*

    सियासत दर्पण न्यूज़ की खास खबर रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,रमज़ान मुबारक के पुरनूर मौक़े पर महज़ 5 साल की उम्र में मोहम्मद अक़दस पोता,मोहम्मद अकबर (पूर्व मंत्री) के बड़े भाई मरहूम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,माहे शव्वाल 1447 हि का चाँद नज़र नहीं आया,ईद 21 मार्च को,मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन रायपुर*

    • By SIYASAT
    • March 19, 2026
    • 5 views
    *रायपुर,,माहे शव्वाल 1447 हि का चाँद नज़र नहीं आया,ईद 21 मार्च को,मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन रायपुर*

    *रायपुर,मरहूम मोहम्मद अख्तर साहब के पोते,,,मोहम्मद अक़दस उम्र 5 साल,, ने रखा पहला रोजा,,तमाम मुसलमानो के लिए किया दुआ-ऐ-खैर,देखे वीडियो,,सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर*

    • By SIYASAT
    • March 19, 2026
    • 7 views
    *रायपुर,मरहूम मोहम्मद अख्तर साहब के पोते,,,मोहम्मद अक़दस उम्र 5 साल,, ने रखा पहला रोजा,,तमाम मुसलमानो के लिए किया दुआ-ऐ-खैर,देखे वीडियो,,सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर*

    *रतनपुर में बस की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *रतनपुर में बस की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत*

    *रायपुर में ED का नया ठिकाना: पुराने मेयर बंगले में खुलेगा कार्यालय*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 4 views
    *रायपुर में ED का नया ठिकाना: पुराने मेयर बंगले में खुलेगा कार्यालय*

    *बीजापुर के बाद कोंटा में भी शर्मनाक मामला: आवासीय विद्यालय की नाबालिग छात्रा गर्भवती*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *बीजापुर के बाद कोंटा में भी शर्मनाक मामला: आवासीय विद्यालय की नाबालिग छात्रा गर्भवती*

    *रायपुर के शास्त्री मार्केट से होगी शुरुआत; अब 24 घंटे मिलेगा राशन*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 4 views
    *रायपुर के शास्त्री मार्केट से होगी शुरुआत; अब 24 घंटे मिलेगा राशन*

    You cannot copy content of this page