सुकमा। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने मंगलवार को एक बड़े नक्सली हमले को नाकाम कर दिया। जानकारी के मुताबिक, कोंटा गोलापल्ली रोड पर स्थित बेलपोच्चा के पास भारी मात्रा में आईईडी मिला है, जिसे सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए लगाया गया था। आईईडी की मात्रा करीब 10 किलो बताई गई है। जवानों की सतर्कता के चलते पहले ही विस्फोटक की जानकारी मिल गई।
*धार्मिक टिप्पणी ने जन्म दिया बवाल, दुर्ग में प्लेसमेंट कर्मी की पिटाई*
दुर्ग।(सियासत दर्पण न्यूज़) हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने दुर्ग नगर निगम कार्यालय में हंगामा करते हुए एक व्यक्ति के…







